
भाई ने उकसाया तो युवक ने किया पत्नी और बेटी का मर्डर, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
AajTak
मेरे पिता के साथ पत्नी के अवैध संबंध थे. भाई ने पत्नी और बेटी की हत्या करने के लिए उकसाया. उसी ने मुझे कट्टा और कारतूस दिए थे. मैंने गोली मारकर बेटी और पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में हत्यारे पति और साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के धौलपुर जिले में महिला और उसकी 10 महीने की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पति ने पुलिस को बताया था कि भाई के उकसावे में आकर उसने पत्नी और बेटी को गोली मार दी थी.
दरअसल, कोतवाली थाना एसएचओ अनिल जसोरिया ने बताया कि राजाखेड़ा उप खंड के गांव पूंठ सिलावट में 15 जून 2023 को 25 वर्षीय महिला सीमा और उसकी दस माह की पुत्री स्वार्थी की गोली मारकर हत्या की गई थी. हत्या को लेकर मृतका के पति बनवारी लाल पुत्र जीतफल ने सिलावट महिला सरपंच के परिजनों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए राजाखेड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था. वहीं, सीमा के भाई ने सत्यवीर उर्फ नरेंद्र सिंह पुत्र बीधाराम निवासी भूड़ा बहन सीमा और भांजी स्वार्थी की हत्या का शक अपने जीजा बनवारी और अन्य आरोपियों पर होने को लेकर पुलिस थाने में तहरीर दी थी.
पिता से थे पत्नी के अवैध संबंध: आरोपी
पुलिस ने मामले में गहनता से जांच की थी. पुलिस की जांच में सामने आया था कि मुख्य आरोपी सीमा का पति बनवारी ही है. 23 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी पति बनवारीलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सीमा के अवैध संबंध मेरे पिता जीतपाल से करीब पांच से थे. इसके कारण पत्नी से उसकी बनती नहीं थी.
मैंने इस संबंध में अपने चचेरे भाई केदार से बात की थी. उसने पत्नी और बेटी की हत्या करने के लिए मुझे उकसाया था. इसके बाद उसने ही मुझे कट्टा और दो कारतूस उपलब्ध कराए थे. 15 जून को मैंने सीमा और बेटी स्वार्थी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
गिरफ्तार किया गया मुख्य साजिशकर्ता

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










