
भाई को जान से मरवाने की धमकी, नाबालिग से रेप… अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
AajTak
राजस्थान के नागौर में एक आरोपी ने नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया. इस दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं और वीडियो भी बना लिया. इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और 3 से 4 बार रेप किया. पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने इन्हें वायरल कर दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
राजस्थान के नागौर शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक शख्स ने एक नाबालिग लड़की को धमकी दी कि वह उसके भाई को जान से मार देगा. इसके बाद डरा धमकाकर आरोपी ने पहले उसके साथ रेप किया. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिया.
आरोपी लगातार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा. जब पीड़िता ने उसको आगे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए. मामले का पता चलने पर पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाने में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी थी.
पीड़िता के मना करने पर वायरल किए वीडियो
रिपोर्ट में बताया कि सिणोद गांव के रहने वाले सुनील मेघवाल ने उसकी बेटी के साथ रेप किया. वारदात के अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बना लिया. इसके बाद इन्हें वायरल करने की धमकी देकर 3 से 4 बार उसके साथ जबरदस्ती की थी. जब नाबालिग लड़की ने उसे मना किया, तो उसने फोटो और वीडियो वायरल कर दिए.
आरोपी ने दी परिवार को जान से मारने की धमकी
सुनील ने हमें धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की, तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में कोतवाली थाना नागौर के पुलिस निरीक्षक रविंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने एक रिपोर्ट दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










