
'भरोसा दिलाता हूं मुस्लिम आरक्षण नहीं लागू होने देंगे', हरियाणा में ओबीसी सम्मेलन में बोले अमित शाह
AajTak
अमित शाह ने महेंद्रगढ़ में ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग ने बीजेपी को हमेशा आशीर्वाद दिया है. अब बीजेपी का कर्तव्य है कि उसे जितना मिलना है, वह उससे ज्यादा इस वर्ग को लौटाए.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बीजेपी के ओबीसी सम्मेलन में विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है. उन्होंने हरियाणा को भ्रष्टाचार और परिवारवाद के अलावा कुछ भी नहीं दिया.
अमित शाह ने महेंद्रगढ़ में ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग ने बीजेपी को हमेशा आशीर्वाद दिया है. अब बीजेपी का कर्तव्य है कि उसे जितना मिलना है, वह उससे ज्यादा इस वर्ग को लौटाए.
उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने जब सांसद होने के नाते पहली बार संसद में कदम रखा था. उस समय उन्होंने देश के समक्ष कहा था कि मेरी सरकार दलितों और गरीबों की सरकार है. देश को पहला सशक्त ओबीसी प्रधानमंत्री देने का काम बीजेपी ने किया है. आज कैबिनेट में 71 में से 27 मंत्री पिछड़े वर्ग से आते हैं. हरियाणा से भी दो पिछड़े वर्ग के ंमत्री हैं. इस तरह पार्टी ने ओबीसी का सम्मान करने का काम किया है.
शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि मैं यहां आया हूं तो इसलिए हुड्डा साहब से कहना चाहता हूं कि जब-जब चुनाव आता है तब-तब आप ओबीसी-ओबीसी की माला जपते हैं. लेकिन कांग्रेस असल में पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है. 1957 में जब काका कालेलकर कमीशन बना था तब कांग्रेस ने सालों तक उसे लागू नहीं किया. 1980 में इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन को ठंडे बस्ते में डाल दिया. लेकिन 1990 में जब इसे दोबारा लाया गया तो राजीव गांधी ने 2 घंटे 43 मिनट भाषण देकर ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था. लेकिन बीजेपी ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देकर उन्हें संवैधानिक अधिकार देने का काम किया.
कांग्रेस ने परिवारवाद को जमकर बढ़ाया
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि हमने हरियाणा में एक ओबीसी के बेटे को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया है. अब इनके नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा. कांग्रेस पार्टी ने जातिवाद और भ्रष्टाचार के बजाए कुछ नही दिया. कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर थी लेकिन बीजेपी ने संपूर्ण हरियाणा के विकास करने वाली सरकार दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










