
भरतपुर: 'पत्नी की याद सताती है...' कागज पर लिख 70 साल के शख्स ने की आत्महत्या
AajTak
भरतपुर के वहरावली गांव में स्वर्गवासी पत्नी की याद में 70 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें पत्नी की याद आती थी. इसलिए वह सुसाइड कर रहे हैं.
राजस्थान के भरतपुर में 70 साल के शख्स ने पेड़ से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग के शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या की वजह बताई है. बुजुर्ग ने लिखा है कि वह उन्हें उनकी स्वर्गवासी पत्नी की याद आती है. इसलिए वह आत्महत्या कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय बुजुर्ग नारायण सिंह रूपवास थाना क्षेत्र में वहरावली गांव के रहने वाले थे. पिछले साल उनकी पत्नी भगवान देइ का देहांत हो गया था. नारायण पत्नी के देहांत के बाद मायूस रहने लगे थे. उन्हें पत्नी की याद सताती थी. पत्नी की जुदाई नारायण को इस कदर खली कि उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला ले लिया. बुधवार को गांव के पास स्थित पेड़ से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली.
आत्महत्या करने से पहले बुजुर्ग ने पोते को फोन भी किया. थोड़ी देर बाद उनकी मौत की खबर आ गई. पुलिस को तुरंत इस बारे में सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है, ''सभी को राम राम, मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं, इसका किसी से कोई लेना देना नहीं है. मैं आत्महत्या कर रहा हूं क्योंकि मुझे मेरी पत्नी की याद सताती है.''
मथुरा गेट भरतपुर के थाना प्रभारी रामनाथ गुर्जर ने बताया कि मृतक नारायण सिंह 20 सालों से जिला अस्पताल के पास स्थित धर्मशाला में चौकीदारी का काम करते थे. वहीं धर्मशाला के पास स्थित पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर उन्होंने जीवनलीला समाप्त की. उनके दो बच्चे हैं जो कि शादीशुदा हैं. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








