
भयावह हुई बीमारी! गाजियाबाद के एक मरीज में मिले ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस के लक्षण
AajTak
देश में अभी ब्लैक फंगस से ही सामना हो रहा था कि अब उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से अजीब मामला सामने आया है. यहां एक मरीज़ में ब्लैक फंगस के साथ-साथ व्हाइट फंगस और यलो फंगस भी मिला है.
कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में कई नई समस्याएं सामने आ रही हैं. अभी ब्लैक फंगस से ही सामना हो रहा था कि अब उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से अजीब मामला सामने आया है. यहां एक मरीज़ में ब्लैक फंगस के साथ-साथ व्हाइट फंगस और यलो फंगस भी मिला है. गाजियाबाद के जिस अस्पताल में ये मामला सामने आया है, वहां व्हाइट फंगस के ही 7 केस सामने आ चुके हैं. गाज़ियाबाद के संजय नगर निवासी एक शख्स में तीन तरह के फंगस पाए गए, अब वरिष्ठ ENT डॉक्टर उनकी जांच में जुटे हैं. गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में ब्लैक, व्हाइट फंगस के कुल 26 केस दर्ज किए गए हैं. हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के आधार पर मरीजों में सफेद फंगस और एक मरीज में यलो फंगस की पुष्टि हुई है. हालांकि, फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी के द्वारा भी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. बहरहाल, जिस तरह से फंगस के स्पेशलिस्ट के द्वारा यह घोषणा की गई है तो निश्चित तौर पर यह माना जा सकता है कि अब तीन तरीके का फंगस यहां लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है.क्या कह रहे हैं डॉक्टर? गाजियाबाद में फंगस के मरीजों का उपचार कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक एवं अस्पताल के संचालक डॉक्टर बृजपाल से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में कोरोना और ब्लैक फंगस के बाद अब व्हाइट फंगस और यलो फंगस ने भी अब दस्तक दे दी है. डॉक्टर बृजपाल का कहना है कि पहले ब्लैक फंगस के लक्षण मिले, अब व्हाइट फंगस के मरीजों के भी मिले हैं. इसकी शुरुआत में नाक से ही वायरस फेफड़ों में पहुंच जाता है, इसमें इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन फॉसकरिजॉन और एम्फोटरेसिन-बी भी अभी नहीं मिल रहे हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










