
भदोही: संपत्ति विवाद में कसाई ने की भाई और उसकी पत्नी की हत्या, 1 साल के बच्चे का हाथ-पैर काटा
AajTak
रविवार को नौशाद ने मीट काटने वाले धारदार हथियार से अपने भाई और उसकी पत्नी दोनों पर हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कसाई ने अपने भाई और उसकी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. शख्स ने संपत्ति विवाद के चलते यह भयानक कदम उठाया. इतना ही नहीं उस शख्स ने अपने भाई के एक साल के बेटे के भी हाथ और पैर काट डाले. न्यूज एजेंसी के मुताबिक जमील की उम्र 42 साल है और उसकी पत्नी रूबी 38 साल की थी. दोनों को घटना के बाद जब भदोही के एक अस्पताल में ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, बच्चे की हालत नाजुक है. वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है. भदोही के एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि काजियाना के रहने वाले नौशाद ने घटना को अंजाम दिया है. नौशाद पेशे से कसाई है और रविवार की शाम उसने घटना को अंजाम दिया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










