
भड़काऊ भाषण केस: देशद्रोह मामले में शरजील इमाम ने निचली अदालत में दायर की जमानत याचिका
AajTak
शरजील इमाम पर सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए भाषणों में देशद्रोह की धारा लगाई गई है. सुप्रीम कोर्ट के देशद्रोह मामले में रोक लगाने के बाद शरजील ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी.
दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम ने देशद्रोह के मामले में एडिशनल सेशंस जज की कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की है. शरजील की जमानत याचिका पर कोर्ट सोमवार को सुनवाई कर सकता है.
शरजील इमाम पर सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए भाषणों में देशद्रोह की धारा लगाई गई है. सुप्रीम कोर्ट के देशद्रोह मामले में रोक लगाने के बाद शरजील ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. हाई कोर्ट ने शरजील के वकील को निचली अदालत में याचिका दायर करने के लिए कहा था, जिसके बाद आज शरजील की ओर से एडिशनल सेशंस कोर्ट में याचिका दायर की गई है.
SC ने देशद्रोह कानून पर लगाई है रोक
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोह कानून के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और केंद्र के साथ-साथ राज्यों को निर्देश दिया है कि जब तक कानून की समीक्षा नहीं हो जाती तब तक देशद्रोह के आरोप लगाने वाली कोई नई FIR दर्ज नहीं की जाए.
AMU में भाषण पर लगा था UAPA
जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को दिल्ली के जामिया इलाके और यूपी में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए UAPA लगाया गया था. बाद में दिल्ली की एक अदालत ने शरजील पर देशद्रोह के तहत केस चलाने का आदेश दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










