
भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के रिश्तेदार समीर मोदी को मिली जमानत, ये है पूरा मामला
AajTak
इस मामले की FIR के मुताबिक, समीर मोदी पर इल्जाम है कि उसने फ़ैशन और लाइफस्टाइल उद्योग में मौका देने के बहाने शिकायतकर्ता से संपर्क किया था और बाद में दिसंबर 2019 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मौजूद अपने बंगले पर उसके साथ ज़बरदस्ती की थी.
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को भगोड़े व्यवसायी ललित मोदी के रिश्तेदार समीर मोदी को ज़मानत दे दी, जिसे बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. एक सूत्र ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विपिन खरब ने बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान उन्हें 5 लाख रुपये के मुचलके और अन्य शर्तों पर ज़मानत दे दी.
पीटीआई के मुताबिक, इस मामले में विस्तृत अदालती आदेश का इंतज़ार है. एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने समीर मोदी पर 2019 से बार-बार बलात्कार करने, धमकी देने और धोखा देने का आरोप लगाया है.
FIR में कहा गया कि समीर मोदी ने फ़ैशन और लाइफस्टाइल उद्योग में करियर के अवसर देने के बहाने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और बाद में दिसंबर 2019 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उसके साथ ज़बरदस्ती की थी.
आपको बता दें कि आरोपी समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था, जब वह एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर कहीं बाहर जाने की फिराक में था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










