
भगवंत मान को किसानों की अरविंद केजरीवाल की तरह परवाह क्यों नहीं?
AajTak
पंजाब के किसानों के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत मान का रवैया अरविंद केजरीवाल से पूरी तरह अलग नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बेनतीजा रहने के बाद से ही पंजाब पुलिस किसान नेताओं के पीछे पड़ गई है.
अरविंद केजरीवाल के पहुंचने से पहले ही पंजाब में बवाल मच गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान का गुस्सा पुलिस किसानों पर उतार रही है.
किसान नेता दलजिंदर सिंह हरियाउ को गिरफ्तार कर लिया गया है, और कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है. किसान नेता कुलवंत सिंह को पुलिस ने नजरबंद किया हुआ है. पंजाब पुलिस की ये कार्रवाई 5 मार्च को चंडीगढ़ में किसानों के धरने से ठीक पहले हुई है. 4 मार्च को ही मुख्यमंत्री और किसान नेताओं की एक मीटिंग बुलाई गई थी, जिसे भगवंत मान बीच में ही छोड़कर चले गये थे.
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल 5 से 15 मार्च तक पंजाब के एक विपश्यना केंद्र में साधना में शामिल हो रहे हैं. दिसंबर, 2023 में भी अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर के कैंप में 10 दिन के लिए विपश्यना में शामिल हुए थे. ये तब की बात है जब देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए थे, और AAP नेता को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से एक के बाद एक नोटिस मिल रहे थे.
किसानों के साथ बैठक बीच में ही छोड़कर चले गये मान
किसान नेताओं के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान मीटिंग के बीच में ही उठे और, ‘जाओ करलो धरना’ बोल कर चले गये.
किसान नेता जोगिंदर सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा, ‘पहली दफा किसी सीएम को ऐसा करते देखा गया… वो बैठक छोड़ चले गये... सीएम ने गुस्से में मीटिंग से वॉकआउट कर दिया… कहा, मैंने धरने के डर से बैठक नहीं बुलाई… जाओ करलो धरना.’

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








