
भगदड़ के बाद रेलवे ने उठाए कदम, नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ कंट्रोल के लिए बने पंडाल और मेडिकल हेल्प डेस्क
AajTak
RPF के एक जवान ने माइक से घोषणा करते हुए यात्रियों को बताया, 'जिन यात्रियों की ट्रेन लेट है, वे स्टेशन के अंदर और गेट पर न बैठें. उनके लिए बाहर एक पंडाल बनाया गया है, जहां वे आराम कर सकते हैं.'
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद रेलवे ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए एक अस्थायी पंडाल बनाया गया है और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (FOB) पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों को तैनात किया गया है ताकि अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके. इसके अलावा, प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 16 पर मेडिकल हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में मदद मिलेगी.
यात्रियों के लिए अस्थायी पंडाल RPF के एक जवान ने माइक से घोषणा करते हुए यात्रियों को बताया, 'जिन यात्रियों की ट्रेन लेट है, वे स्टेशन के अंदर और गेट पर न बैठें. उनके लिए बाहर एक पंडाल बनाया गया है, जहां वे आराम कर सकते हैं.' इस पंडाल को रविवार को लगाया गया था और यह 26 फरवरी तक रहेगा, जब तक कि महाकुंभ मेला समाप्त नहीं हो जाता. हालांकि, अभी भी स्टेशन के एंट्री गेट पर बड़ी संख्या में यात्री इंतजार करते नजर आ रहे हैं.
क्या है सुरक्षा व्यवस्था? उत्तर रेलवे अस्पताल की प्रमुख नर्सिंग अधीक्षक सुषील हांडा ने बताया कि रविवार को मेडिकल हेल्प डेस्क बनाया गया. उन्होंने कहा, 'त्योहारी सीजन और गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हम अक्सर मेडिकल हेल्प डेस्क लगाते हैं. यह हेल्प डेस्क सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालित हो रहा है.' यहां फर्स्ट एड और बुखार, सर्दी-जुकाम की दवाएं उपलब्ध हैं. यदि कोई यात्री गंभीर रूप से बीमार होता है, तो स्टेशन के बाहर खड़ी एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा जाएगा. सोमवार सुबह एक महिला अपने पैर में चोट का इलाज कराने हेल्प डेस्क पहुंची थी.
फुट ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म टिकट पर पाबंदी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक बंद रहेगी. एक RPF अधिकारी ने बताया, 'हमने देखा कि कई लोग बिना किसी कारण फुट ओवरब्रिज पर खड़े रहते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी होती है. अब बिना किसी ठोस वजह के वहां खड़े होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.'
कैसे हुआ हादसा? शनिवार रात करीब 10 बजे एक गलत ट्रेन घोषणा के कारण यात्री प्लेटफॉर्म 16 की ओर तेजी से भागे. संकरी सीढ़ियों पर एक तरफ चढ़ने वाले और दूसरी तरफ उतरने वाले यात्री फंस गए, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई. कुछ ही मिनटों में अफरातफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे कई लोगों की जान चली गई.
रेलवे ने अब स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है और भीड़ प्रबंधन के लिए सख्त कदम उठाए हैं ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










