
‘भईया इज बैक' बैनर क्यों लगाया गया? SC ने रद्द की रेप के आरोपी छात्र नेता की जमानत
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में रिहाई के वक्त लहराए गए बैनर को भी ध्यान में रखा है. आरोपी को एक हफ्ते में आत्मसमर्पण करना होगा.
मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी छात्र नेता को सुप्रीम कोर्ट ने तगड़ा झटका देते हुए उसकी जमानत रद्द कर दी. कोर्ट ने उसे हफ्ते भर में आत्मसमर्पण करने को कहा है. छात्र नेता की जमानत पर रिहाई के दौरान उसके छुटभैये समर्थकों ने शहर में बैनर लगाए थे 'भईया इज बैक'! सुप्रीम कोर्ट ने रेप केस में बेल पर छूटे आरोपी के पोस्टर ‘भईया इज बैक' पर सवाल उठाए थे. जस्टिस हिमा कोहली ने पूछा कि ये ‘भईया इज बैक' बैनर क्यों लगाया गया? पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाते हुए जब कोर्ट को ये जानकारी दी तो सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी के वकील को तभी आगाह कर दिया था कि अपने भैया से कहना सावधान रहे!
हफ्ते भर में पुलिस या अदालत के सामने आत्म समर्पण सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से जारी जमानत आदेश रद्द करते हुए आरोपी को हफ्ते भर में पुलिस या अदालत के सामने आत्म समर्पण करने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश के समय जमानत पर बाहर होने के दौरान ‘भईया इज बैक' जैसे बैनरों को ध्यान में रखा. शादी के नाम पर जमानत मध्य प्रदेश में शादी के नाम पर रेप के आरोपी छात्र नेता को दी गई जमानत पर रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई तो पीड़िता के परिजनों ने छात्रा के साथ शादी के नाम पर रेप करने वाले आरोपी के बारे में जानकारी दी. उन्होंने आरोपी के स्वागत में लगाए बैनर पर लिखी इबारत बताई. उन पोस्टर की तस्वीर देखकर अदालत नाराज हो गई. कोर्ट को बताया गया कि आरोपी ABVP का नेता है. उस पर कोर्ट ने आरोपी के वकील को चेतावनी भी दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










