
ब्लॉक प्रमुख चुनाव: प्रयागराज में हैं योगी सरकार के तीन बड़े मंत्री, 23 में मिले सिर्फ 12 ब्लॉक प्रमुख
AajTak
डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी इसी शहर में रहते हैं. फिर भी इसका ज्यादा असर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में देखने को नहीं मिला.
उत्तर प्रदेश भर में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी ने बढ़त ज़रूर पाई है, लेकिन संगम नगरी (प्रयागराज) में सभी 23 सीटों पर जीत का दावा करने वाली बीजेपी सिर्फ 12 ब्लॉक पर सिमट कर रह गई. समाजवादी पार्टी (सपा) के यहां 10 ब्लॉक प्रमुख जीते हैं. एक निर्दल प्रत्याशी ने भी बाजी मारी है. इसमें से एक बीजेपी और एक सपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










