
ब्लैक फंगस: महाराष्ट्र सरकार ने मांगी थी एंफोटेरिसिन बी की 2 लाख वाइल, मिले 16 हजार, PM मोदी से करेंगे बात
AajTak
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से दो लाख डोज की मांग की थी, हालांकि अब तक 15000-16000 वाइल्स ही हमें दिया गया है. प्रधानमंत्री के साथ होने वाली आगामी वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अलॉटमेंट कार्य को लेकर बात करेंगे.
ब्लैक फंगस या म्यूकोरमायकोसिस अलग अलग राज्यों में अपना जाल फैला रहा है. इस वजह से इसके इलाज में काम आने वाला महत्वपूर्ण दवाई एंफोटेरिसिन बी की मार्केट में कमी भी देखी जा रही है. जैसे जैसे राज्यों में ब्लैक फंगस का प्रभाव बढ़ रहा है और इसके मरीजों की संख्या बढ़ रही है, सरकारें आतंकित होती जा रही हैं. महाराष्ट्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी से एंफोटेरिसिन बी की 2 लाख वाइल्स की मांग की थी. हालांकि उन्हें अभी तक मात्र 15-16 हजार डोज ही प्राप्त हुई है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से दो लाख डोज की मांग की थी, हालांकि अब तक 15000-16000 वाइल्स ही हमें दिया गया है. प्रधानमंत्री के साथ होने वाली आगामी वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अलॉटमेंट कार्य को लेकर बात करेंगे. क्योंकि प्रदेश में इस इंजेक्शन की भारी मांग है. अगर हमें दवाई नहीं मिली तो संक्रमित मरीजों का इलाज करने में दिक्कतों का सामना करना होगा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










