
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में देखें, वह दौर जब भारत को मिला था अपना संविधान
AajTak
संविधान दिवस के मौके पर संसद के जिस सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी संविधान की विशेषताओं का बखान कर रहे थे. उसी सेंट्रल हॉल में 26 जनवरी 1950 को संविधान को लागू करने की प्रक्रिया को पूरा किया गया था. देश के संविधान को बनाने की तैयारियां देश के आजाद होने से पहले ही शुरु हो गईं थीं. आजादी की लड़ाई के दौरान ही संविधान को आकार देना शुरु हो चुका था. संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 में किया गया, संविधान सभा में कुल 389 सदस्य थे, जिसमें महिला सदस्यों की संख्या 12 थी. 11 दिसंबर, 1946 को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष बनाया गया जिसके बाद संविधान को तैयार करने की शुरुआत हुई. 17 दिसंबर 1946 को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा को संबोधित करते हुए संविधान बनाने की चुनौतियों के बारे में भाषण दिया था. देखें ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










