
ब्लास्ट की प्लानिंग, प्लॉटिंग और एग्जीक्यूशन... इजरायल की इस खुफिया यूनिट ने लेबनान को ऐसे दहलाया
AajTak
अब साफ हुआ है कि लेबनान में हुए पेजर, वॉकी टॉकी और सोलर पैनल ब्लास्ट के पीछे मोसाद नहीं, बल्कि इजरायली डिफेंस फोर्स यानी सेना की वो टुकड़ी है, जिसे यूनिट 8200 के नाम से जाना जाता है. यानी इस सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग प्लॉटिंग से लेकर एग्जीक्यूशन तक में अगर कोई शामिल है, तो वो है यूनिट 8200.
Lebanon Serial blasts Mossad Unit 8200 Conspiracy: लेबनान में दो दिन लगातार हुए सीरियल धमाकों में इजरायल की सैन्य टुकड़ी यूनिट 8200 ने अहम भूमिका निभाई. दरअसल, यूनिट 8200 इजरायल की बेहद गोपनीय और हाई टेक मिलिट्री यूनिट है. जिसका काम है तकनीकी युद्ध लड़ना. लेबनान में हुए सीरीयल धमाकों में इस तेज तर्रार यूनिट ने पूरी तरह से मोसाद का साथ निभाया. इस यूनिट की कहानी आपको हैरान कर देगी.
लेबनान में हुए ताबड़तोड़ धमाकों के बाद इज़रायली खुफिया एजेंसी मोसाद का नाम ही सबसे ऊपर था. वजह ये कि दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसीज में से एक मोसाद ही ऐसी खौफनाक और कोवर्ट ऑपरेशंस के लिए जानी जाती है. और फिर जब इल्जाम इजरायल पर हो, तो पहला शक तो मोसाद पर ही जाता है.
लेकिन अब साफ हुआ है कि लेबनान में हुए पेजर, वॉकी टॉकी और सोलर पैनल ब्लास्ट के पीछे मोसाद नहीं, बल्कि इजरायली डिफेंस फोर्स यानी सेना की वो टुकड़ी है, जिसे यूनिट 8200 के नाम से जाना जाता है. यानी इस सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग प्लॉटिंग से लेकर एग्जीक्यूशन तक में अगर कोई शामिल है, तो वो है यूनिट 8200. हालांकि इजरायल ने अब तक इन धमाकों में अपना हाथ होने की बात खुल कर कबूल नहीं की है.
लेकिन सूत्रों का दावा है कि जिसने हिज्बुल्ला को पेजर सप्लाई कर उसके लड़ाकों को खून-खून कर देने की साज़िश रची, वो यूनिट 8200 के ही एक्सपर्ट्स थे... अब सवाल ये है कि आखिर ये 8200 क्या है, जिसके बारे में अब तक दुनिया के कम ही लोग जानते हैं. तो आइए कुछ प्वाइंटर्स के सहारे इसे समझने की कोशिश करते हैं.
'यूनिट 8200' इजरायल की सबसे खुफिया और हाई-टेक मिलिट्री यूनिट्स में से एक है. इस यूनिट की भूमिका हाई-प्रोफाइल इंटेलिजेंस ऑपरेशंस और साइबर वारफेयर में सबसे ज्यादा रहती है. जिसका काम तकनीकी युद्ध, खुफिया बैठकों और साइबर सुरक्षा से जुड़ा हुआ रहता है. इसे मोसाद से भी ज्यादा खुफिया और खतरनाक माना जाता है. ये खुफिया जानकारी जुटा कर उसके हिसाब से स्ट्रैटेजी बनाकर काम करती है.
यूनिट हैकिंग से लेकर इन्क्रिप्शन और सर्विलांस के साथ ही ये नौजवान सैनिकों को ट्रेनिंग भी देती है. इस यूनिट में इजरायल के सबसे बेहतरीन सुरक्षाकर्मियों को भर्ती किया जाता है. ये लीक से हटकर सोचने, टेक्निकल एक्सपर्ट्स और इनोवेशन के लिए जानी जाती है. इस यूनिट में काम कर चुके लोगों ने बाद में ओर्का सिक्योरिटी जैसी इजरायल की हाई-टेक इंडस्ट्री बनाई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








