
ब्लड बैंक पहुंची नाबालिग ने कहा-'खून के बदले चाहिए पैसे', सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
AajTak
पश्चिम बंगाल में एक नाबालिग लड़की स्मार्टफोन खरीदना चाहती थी. उसने ऑनलाइन साइट के जरिए कुछ दिनों पहले नौ हजार रुपए का फोन ऑर्डर किया था. मगर, उसके पास इतनी रकम नहीं थी. तभी उसे ब्लड बेचकर पैसे कलेक्ट करने का आइडिया सूझा और वह अस्पताल भी पहुंच गई. कर्मचारियों ने चाइल्ड केयर को इसकी सूचना दे दी.
हर किसी चाहत होती है कि उसके पास एक बढ़िया सा स्मार्टफोन (Smartphone) हो. जितना ज्यादा महंगा फोन उतने अच्छे फीचर्स. आपने भी देखा और सुना होगा कि कुछ लोग स्मार्टफोन खरीदने के लिए महीनों पैसे जमा करते हैं. मगर, स्मार्टफोन खरीदने की चाहत में 16 साल की लड़की ने ऐसा कदम उठा लिया, जो किसी ने सोचा नहीं था.
मामले का खुलासा हुआ तो परिवार वाले भी हैरान रह गए. पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के तपन थाना इलाके के करदा एरिया में रहने वाली 16 साल की लड़की स्मार्टफोन खरीदने के लिए अपना खून (Blood) बेचने चली गई थी.
नाबालिग की इच्छा थी कि उसके पास अच्छा सा स्मार्टफोन हो. उसने ऑनलाइन साइट के जरिए कुछ दिनों पहले नौ हजार रुपए कीमत का फोन अपने जानने वाले के जरिए ऑर्डर करा दिया था. फोन तो ऑर्डर करा दिया, लेकिन उसे खरीदने के लिए उसके पास इतनी रकम नहीं थी.
फिर आया खून बेचने का आइडिया
फोन की डिलीवरी की डेट पास आ रही थी. लड़की को घबराहट होने लगी कि पैसे नहीं दिए, तो फोन वापस हो जाएगा. ऐसे में उसे अपना खून बेचकर रुपए जुगाड़ करने का आइडिया आया. अगले ही दिन घर से 30 किमी दूर नाबालिग बलूरघाट जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून बेचने के लिए पहुंच गई.
शक होने पर पकड़ी गई

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










