
ब्रेस्ट मिल्क से लेकर पैर की फोटो बेचने तक... विदेश में घूमने के लिए ऐसे पैसों का जुगाड़ कर रही महिलाएं?
AajTak
गर्मी की छुट्टी में बाहर घूमने जाने का खर्च निकालने लिए अमेरिका की महिलाएं तरह-तरह की तरकीबें निकालती हैं. इनमें से कुछ जुगाड़ तो काफी अजीब हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तरह से भी घूमने जाने के लिए पैसा जुटाया जा सकता है.
कुछ लोग वेकेशन पर बाहर जाने को लेकर इतने ज्यादा रोमांचित हो जाते हैं कि इसका खर्च निकालने के लिए अजीबोगरीब तरीके अपनाने लगते हैं. ऐसी ही कुछ बातें एक सर्वे में सामने निकलकर आई. इसमें पता चला कि अमेरिका में कुछ महिलाएं धन जुटाने के लिए अपने पैरों की फोटो और ब्रेस्ट मिल्क तक बेचने से परहेज नहीं करती हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्होंने गर्मी की छुट्टियों का खर्च उठाने के लिए अपने पैरों की तस्वीरें बेचीं. यहां तक की कुछ ने तो अपने खाने-पीने के खर्च में भी कटौती कर दी. कुछ शादीशुदा महिलाएं तो ऐसी भी हैं, जो वेकेशन का खर्च निकालने के लिए अपना ब्रेस्ट मिल्क भी बेचती हैं.
20 में से एक अमेरिकी छुट्टियों के लिए ऐसे करते हैं जुगाड़ एक ऑनलाइन सर्वेक्षण से पता चला कि 20 में से एक अमेरिकी अपनी गर्मी की छुट्टियों पर बाहर घूमने जाने के लिए धन जुटाने के अपरंपरागत तरीके का सहारा लेते हैं. कुछ गुमनाम शौकीनों ने तो अपने पैरों की तस्वीरें बेचकर इसके लिए पैसा जुटाने की बात बताई.
सर्वे में 45% युवाओं ने कहा कि वे यात्रा करने के लिए कोई भी अतिरिक्त काम करेंगे, जबकि 34% लोग अपनी अगली बड़ी यात्रा के लिए निजी सामान बेचने की बात कही.
इधर, न्यूयॉर्क पोस्ट की ही एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ महिलाएं अपना ब्रेस्ट मिल्क बेचकर भी अतिरिक्त पैसा कमा रही हैं. ये इसे औंस के हिसाब से जिम जाने वाले फिटनेस प्रेमी और बॉडीबिल्डर को बेचती हैं. ऐसा करके प्रतिदिन उन्हें 1000 डॉलर तक की कमाई हो जाती है.
ब्रेस्ट मिल्क बेचकर जमा करती हैं पैसे महिलाएं इन पैसों का इस्तेमाल महंगी छुट्टियों के लिए करती हैं. ब्रेस्ट मिल्क जिम जाकर बॉडी बनाने वालों के लिए एक जरूरी पेय माना जाता है. यही वजह है कि इसके लिए लोग भारी कीमत चुकाते हैं. इस तरह इससे मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल अपनी महंगी छुट्टियों के लिए करती हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











