
ब्रिटेन में दो बड़े सियासी उलटफेर... पूर्व पीएम कैमरन की 7 साल बाद सरकार में वापसी
AajTak
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून को सुनक सरकार में नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है. वह जेम्स क्लेवर्ली का स्थान लेंगे. जेम्स को सुएला की जगह गृहमंत्री बनाया गया है. इस तरह ब्रिटेन में बड़े सियासी फेरबदल हुए हैं.
ब्रिटेन की राजनीति में सोमवार को बड़े फेरबदल देखने को मिले. गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन की कुर्सी इजरायल और हमास की भेंट चढ़ गई. उन्होंने लंदन की पुलिस पर फिलिस्तीन समर्थक होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया. इसके बाद पीएम सुनक ने जेम्स क्लेवर्ली (James Cleverly) को देश का नया गृहमंत्री नियुक्त किया. इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून की सात साल बाद राजनीति में वापसी हुई है.
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून (David Cameron) को सुनक सरकार में नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है. वह जेम्स क्लेवर्ली का स्थान लेंगे. जेम्स को सुएला की जगह गृहमंत्री बनाया गया है. इस तरह ब्रिटेन में बड़े सियासी फेरबदल हुए हैं.
कैमरन 2010 से 2016 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर थे. लेकिन ब्रिटेन में हुए ब्रेक्सिट जनमत संग्रह के नतीजे सामने आने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था.
सुएला की कुर्सी क्यों गई?
ब्रिटेन की राजनीति में इस फेरबदल को लेकर लंदन के मेयर सादिक खान ने तंज कसते हुए कहा कि नए पद्भार, लेकिन कंजरवेटिव पार्टी की वही पुरानी कहानी. ब्रिटेन को कैबिनेट में बदलाव की जरूरत नहीं है. बल्कि देश में अभी आम चुनाव होने चाहिए.
सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की राजनीति में बहुत ही विवादित शख्सियत है. उन्होंने दरअसल एक लेख में लंदन की पुलिस पर संगीन आरोप लगाया था. उन्होंने लंदन पुलिस पर फिलिस्तीन समर्थकों के प्रति उदार रुख अपनाने का आरोप लगाया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











