
ब्रिटेन में चीन जैसी तबाही! कोरोना की 5वीं लहर की एंट्री, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय जारी नहीं करेगा डेटा
AajTak
दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ने के बीच ब्रिटेन ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन और दवाइयों की मदद से हम वायरस के साथ जीना सीख गए हैं. ऐसे में कोरोना के मॉडलिंग डेटा को जारी करते रहना अब जरूरी नहीं है. लेकिन फिर भी हम इस पर नजर बनाए हुए हैं.
चीन में कोरोना के कहर के बीच दुनियाभर में लोग एक बार फिर दहशत में हैं. ब्रिटेन में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. वहां कोरोना की पांचवीं लहर ने दस्तक दे दी है. ऐसे में सरकार ने कहा है कि वह नए साल से कोरोना के नियमित आंकड़ें जारी करना बंद कर देगा.
ब्रिटेन स्वास्थ्य प्रशासन ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि कोरोना वैक्सीन और दवाइयों की मदद से देश ऐसे चरण में पहुंच गया है, जहां वह इस वायरस के साथ जीना सीख गया है. ऐसे में कोरोना के आंकड़े जारी करने की अब कोई जरूरत दिखाई नहीं पड़ती.
हालांकि, ब्रिटेन हेल्थ सिक्योरटी एजेंसी (यूकेएचएसए) का कहना है कि ब्रिटेन सीजनल फ्लू जैसी अन्य बीमारियों की तरह कोरोना की स्थिति पर नजर रखेगा. इस साल अप्रैल महीने से कोरोना की रिप्रोडक्टिव रेट यानी जिस रफ्तार से कोरोना से लोग संक्रमित हो रहे हैं, उसके आंकड़ें हर दो हफ्ते पर प्रकाशित होते रहे हैं.
यूकेएचएसए एपडियोमोलॉजी मॉडलिंग रिव्यू ग्रुप (ईएमआरजी) के चेयरमैन डॉ. निक वॉटकिन्स का कहना है कि कोरोना के दौरान 'आर वैल्यू' और ग्रोथ रेट से ही सबसे आसान और सरल इंडिकेटर रहा. दरअसल आर वैल्यू' वह पैमाना है, जिसके जरिए कोरोना के ट्रांसमिशन की रफ्तार का पता चलता है.
उन्होंने कहा कि वैक्सीन ईजाद होने से हम एक ऐसे चरण में पहुंच गए हैं, जहां हम कोरोना के साथ जीना सीख गए हैं. लेकिन फिर भी हम इस पर नजर बनाए हुए हैं. लेकिन कोरोना के मॉडलिंग डेटा को जारी करते रहना अब जरूरी नहीं है.
उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 को उसी तरह से मॉनिटर करना जारी रखेंगे, जिस तरह से हम अन्य बीमारियों पर नजर बनाए रखते हैं. सभी जारी डेटा की समीक्षा की जाती है और इस मॉडलिंग डेटा को जरूरत पड़ने पर दोबारा पेश किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, जब कोरोना का कोई नया वेरिएंट सामने आता है, तो इन्हें दोबारा पेश किया जा सकता है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







