
ब्रिटेन में आंख की सर्जरी कराएंगे राघव चड्ढा, इस परेशानी से जूझ रहे हैं AAP सांसद
AajTak
आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा को ब्रिटेन में एक सीनियर डॉक्टर की देखरेख में यह सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी. उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी आंख की हालत स्थिर है और आंख की रोशनी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आंख की सर्जरी के लिए ब्रिटेन जाने वाले हैं. पीटीआई के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि चड्ढा रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए विट्रोक्टोमी सर्जरी कराएंगे. रेटिना डिटेचमेंट आंखों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है. इसमें रेटिना में छोटे छेद होने लगते हैं और इससे आंखों की रोशनी को बड़ा खतरा पैदा हो जाता है. इसे रोकने के लिए तत्काल सर्जरी की जरूरत होती है.
यदि रेटिना डिटेचमेंट होता है तो यह एक ऐसी स्थिति है जहां आंख के पीछे मौजूद नाजुक परत जिसे हम रेटिना कहते हैं, अपनी जगह से अलग होने लगती है. इसकी वजह से आंख की रोशनी खोने का डर पैदा हो जाता है. यदि जल्द इसका इलाज न कराया जाए तो रेटिना में होने वाले ये छोटे छेद तेजी से बढ़ सकते हैं, जिससे आंखों की रोशनी तक जा सकती है.
आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा को ब्रिटेन में एक सीनियर डॉक्टर की देखरेख में यह सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी. उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी आंख की हालत स्थिर है और आंख की रोशनी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
कौन हैं राघव चड्ढा
बता दें कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख चेहरों में एक हैं. उन्होंने दिल्ली के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से एक साल तक स्नातक की पढ़ाई की, लेकिन फिर अपना ध्यान अपनी चार्टर्ड अकाउंटेंसी पर केंद्रित कर दिया. इसके बाद वह कुछ कोर्स के लिए लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स भी गए. राजनीति में आने से पहले, राघव कई बड़ी कंपनियों में सीए के तौर पर काम कर चुके हैं.
अन्ना आंदोलन के बाद, राघव केजरीवाल की नवगठित आप में शामिल हो गए और तब से वह पार्टी में कई बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राघव राज्य स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुके हैं और 24 सितंबर 2023 को उन्होंने बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










