
ब्रिटेन के पीएम की पत्नी को रईस ने गिफ्ट किए महंगे कपड़े, तोहफे छिपाकर फंस गए प्रधानमंत्री!
AajTak
संडे टाइम्स के अनुसार, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की पत्नी को मिले गिफ्ट्स उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं. स्टार्मर को इस बात का खुलासा करने में लापरवाही बरतने के कारण जांच का सामना करना पड़ रहा है कि लेबर पार्टी के प्रमुख दानकर्ता वहीद एली ने उनकी पत्नी के लिए पर्सनल शॉपर, कपड़े और अन्य सामान का खर्च उठाया था.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर अपनी पत्नी विक्टोरिया को मिले गिफ्ट्स की वजह से संसदीय नियमों का उल्लंघन का आरोप लग रहा है. इसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और उनके खिलाफ जांच की मांग की जा रही है.
संडे टाइम्स के अनुसार, प्रधानमंत्री स्टार्मर को इस बात का खुलासा करने में लापरवाही बरतने के कारण जांच का सामना करना पड़ रहा है कि लेबर पार्टी के प्रमुख दानकर्ता वहीद एली ने उनकी पत्नी के लिए पर्सनल शॉपर, कपड़े और अन्य सामान का खर्च उठाया था.
दरअसल एक व्यवसायी और लेबर पार्टी के दानदाता ने उनकी पत्नी विक्टोरिया के लिए महंगे कपड़े खरीदे थे जिसके बारे में पीएम स्टार्मर ने जानकारी नहीं दी. प्रमुख लेबर डोनर लॉर्ड एली से विक्टोरिया स्टार्मर को जो गिफ्ट दिए थे उन्हें पीएम स्टार्मर ने सांसदों को गिफ्ट देने की जानकारी देने वाले रजिस्टर में दर्ज नहीं किया था.
यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं भारतवंशी लिसा नंदी, जिन्हें प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिए अहम मंत्रालय
ब्रिटेन में 28 दिनों के भीतर देनी होती है गिफ्ट्स की जानकारी
ब्रिटेन में नियम है कि सांसदों को 28 दिनों के भीतर उपहार और दान के बारे में जानकारी देना जरूरी होता है. ब्रिटिश संसद के नियमों की मार्गदर्शिका में कहा गया है कि सांसदों को "किसी तीसरे पक्ष को दिए गए किसी भी लाभ की जानकारी देनी चाहिए, चाहे उसके साथ उनके लिए कोई लाभ जुड़ा हो या नहीं. यदि सदस्य को लाभ के बारे में जानकारी है और यह लाभ सदन की उनकी सदस्यता या संसदीय या राजनीतिक गतिविधियों के कारण दिया गया है तो इसकी जानकारी देनी चाहिए."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










