
ब्रिटेन के पहले हिंदू PM ऋषि सुनक बोले- यह मायने रखता है
AajTak
भारतीय मूल के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने आधिकारिक आवास 11 डाउनिंग स्ट्रीट पर दिवाली मनाने के बारे में कहा कि यह बेहतरीन था. यह बहुत सारे लोगों के लिए बहुत मायने रखता है.
ब्रिटेन के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश का पहला अश्वेत प्रधानमंत्री बनने को गौरव बताया है. वह ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त होना इस देश की विभिन्नता (Diversity) को दर्शाता है. सुनक ने अपने आधिकारिक आवास 11 डाउनिंग स्ट्रीट पर दिवाली मनाने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह बेहतरीन था. यह बहुत सारे लोगों के लिए बहुत मायने रखता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, मैंने वित्त मंत्री के तौर पर डाउनिंग स्ट्रीट पर दिवाली के दिए जलाए थे. इससे हमारे देश के बारे में कुछ अद्भुत बातों का पता चलता है, जिसकी वजह से यह संभव हुआ. सुनक ने कहा कि उम्मीद है कि यह देशभर में सामूहिक गर्व की बात रही.
आर्थिक संकट के दौर में PM पद के लिए उनका चुनाव सही
ऋषि सुनक ने यह भी कहा कि देश जिस आर्थिक संकट से गुजर रहा है, ऐसे समय में देश की बागडोर संभालने के लिए वह सही शख्स हैं. उनके पास वित्त मंत्री के तौर पर खासा अनुभव भी है. यही वजह है कि ब्रिटेन की जनता को ऋषि सुनक से बहुत उम्मीदे हैं.
हालांकि, सुनक ने कहा कि वह बढ़ते कर्ज और कर्ज उतारने को लेकर लोगों की चिंताओं को समझते हैं. वह इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हरसंभव मदद करेंगे. लेकिन सरकार की भी एक सीमा है. हम जिस ट्रेड-ऑफ का सामना कर रहे हैं, हम उसे लेकर ईमानदार हैं. हर कोई अब उधार लेने की बात करता है. लेकिन अब लोग यह भी समझ रहे हैं कि सरकार सब कुछ नहीं कर सकती.
सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी की ही लिज ट्रस की जगह पिछले महीने प्रधानमंत्री पद संभाला. बता दें कि सुनक के दादा-दादी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे और 1960 के दशक में पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन चल गए थे.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








