
ब्राजील से दिल्ली भेजी गई 26 करोड़ की कोकीन, थर्माकोल की छोटी-छोटी गेंदों में किया गया था पैक
AajTak
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की गुप्त सूचना पर दिल्ली में 26 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद की गई है. खास बात यह है कि ड्रग्स की यह खेप ब्राजील से भेजी गई थी. किसी को शक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया था और कोकीन को थर्माकोल की छोटी-छोटी गेंदों में भरा गया था.
दिल्ली में ब्राजील से भेजी गई 26 करोड़ रुपए से ज्यादा की कोकीन पकड़ी गई. कार्रवाई डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है. कोकीन की इस खेप को ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो से कूरियर सर्विस के जरिए दिल्ली भेजा गया था. सूचना मिलने पर DRI की दिल्ली जोन यूनिट ने पार्सल की तलाशी ली.
पार्सल की तलाशी के दौरान 1922 ग्राम कोकीन बरामद हुई. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है. कोकीन की इस खेप को दो बक्सों में पैक करके भेजा गया था. इन बक्सों को खोलने पर 2 क्रिस्टल ग्लासवेयर सजावटी कटोरे मिले. इन कांच के कटोरों को नुकसान से बचाने के लिए आसपास थर्माकोल की छोटी-छोटी करीब 10 हजार गेंदें रखी गई थी.
972 गेंदों से निकली कोकीन
जांच अधिकारियों को इन बॉल्स पर शक हुआ. सभी गेदों पर ध्यान दिया गया तो इनमें से कुछ बॉल बाकी की तुलना में थोड़ी भारी लगीं. इसके बाद सभी बॉल्स को काटकर देखा गया. जांच में 972 गेदों के अंदर से पॉलीथीन में पैक एक पाउडर बरामद हुआ. सफेद रंग के इस पाउडर की जांच कराने पर पाया गया कि यह कोकीन है.
फिल्म प्रोड्यूसर भी पकड़ा चुके

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












