
ब्रांडेड 9 नंबर जूते की मांग और जेद्दा का जिक्र... दाऊद इब्राहिम का Exclusive ऑडियो क्लिप
AajTak
यह ऑडियो क्लिप इंडिया टुडे/आजतक के पास मौजूद है, जिसमें दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गे फारूक की बातें सुनी जा सकती हैं. इस ऑडियो में दाऊद अपने साथी से जेद्दा से लुई वितां (Louis Vuitton) के जूते लाने को कह रहा है.
भारत का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को जहर दिए जाने की खबरों से सोशल मीडिया पटा पड़ा है. ऐसा कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस बीच दाऊद और उसके एक गुर्गे का ऑडियो क्लिप सामने आया है.
यह ऑडियो क्लिप इंडिया टुडे/आजतक के पास मौजूद है, जिसमें दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गे फारूक की बातें सुनी जा सकती हैं. इस ऑडियो में दाऊद अपने साथी से जेद्दा से लुई वितां (Louis Vuitton) के जूते लाने को कह रहा है.
इस ऑडियो क्लिप में दाऊद का गुर्गा उससे कह रहा है कि वह हर नमाज में उसके लिए दुआ करता है. हर मौके पर उसकी खुशामदी की दुआ करता हूं. इसके बाद वह पाकिस्तान में दाऊद से मिलने की अपनी योजना के बारे में बताते हुए कहता है कि कल जुमे की नमाज के बाद वह मक्का के लिए रवाना हो जाएगा. वह कहता है कि मैं उमराह करूंगा और उसके बाद आपसे मिलने पाकिस्तान आऊंगा.
वह कहता है कि जेद्दा से कुछ लाना है? अगर हां तो बता दो. इस पर दाऊद कहता है कि क्या तुम जेद्दा जाओगे? तुम्हें वो दुकान याद है, जहां से हम जूते खरीदते थे? इस पर फारूक कहता है कि वो दुकान अब बंद हो गई है. लेकिन मैं किसी और दुकान से लुई वितां के जूते लाऊंगा.
इस पर दाऊद अपने जूते का नंबर बताते हुए कहता है कि ठीक है, मेरे जूते का साइज 42 और नंबर 9 है. इसके बाद वह ब्रिटेन और ईयू के लुई वितां के जूतों के साइज में अंतर बताता है.
यहां सुनें ऑडियो

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








