
बोलने में अक्षम लोगों की आवाज़ को समझने में मदद करेगी ये AI डिवाइस, देखें
AajTak
एक ग्यारहवीं कक्षा के छात्र प्रनीत खेतान ने एक ऐसी AI डिवाइस बनाई है जो बोलने में अक्षम लोगों की मदद करेगी. यह डिवाइस उनकी अस्पष्ट आवाज़ को सुनकर उसे स्पष्ट शब्दों में बदल देती है, जिससे वे अपनी बात आसानी से कह पाते हैं. प्रनीत को यह विचार एक पैरालिसिस केयर सेंटर की फील्ड ट्रिप के दौरान आया, जहां उन्होंने देखा कि मरीज़ अपनी इच्छाएं व्यक्त नहीं कर पा रहे थे.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











