
बोकारो: मोबाइल विवाद में युवक ने गला रेतकर दोस्त को उतारा मौत के घाट
AajTak
बोकारो में मोबाइल फोन के विवाद ने एक युवक की जान ले ली. शुक्रवार रात बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के कोटा कॉलोनी में 24 साल के युवक ने अपने दोस्त का गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी अमन कुमार झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हत्या में इस्तेमाल खून से सना चाकू बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड के बोकारो जिले में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने दोस्त की जान ले ली. घटना बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के कोटा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात हुई, जहां 24 साल के युवक अमन कुमार झा ने अपने दोस्त रवि कुमार का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया. रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आनन-फानन में बोकारो जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मोबाइल के लिए दोस्त ने छीन ली जिंदगी
घटना की सूचना मिलते ही बोकारो पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि हत्या के पीछे मोबाइल फोन से जुड़ा विवाद था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला आपसी विवाद का परिणाम है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि मोबाइल विवाद की सटीक वजह जानने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी.
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने इसे बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







