
बॉर्डर पर तनाव को लेकर बांग्लादेश ने जताई चिंता, ढाका में विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजदूत को किया तलब
AajTak
भारतीय राजदूत प्रणय वर्मा दोपहर करीब 3:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय पहुंचे. न्यूज एजेंसी बीएसएस ने बताया कि विदेश सचिव के साथ उनकी बैठक करीब 45 मिनट तक चली. बैठक से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने अपराध मुक्त सीमा सुनिश्चित करने, तस्करी, अपराधियों की आवाजाही और मानव तस्करी की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने की भारत की प्रतिबद्धता पर चर्चा करने के लिए विदेश सचिव से मुलाकात की.'
बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन ने रविवार को ढाका में विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के साथ मुलाकात की और हाल ही में सीमा पर हुए तनाव को लेकर बांग्लादेश सरकार की ओर से 'गहरी चिंता' व्यक्त की. सरकारी न्यूज एजेंसी बीएसएस के अनुसार, सीमा पर बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने रविवार को प्रणय वर्मा को तलब किया.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'विदेश सचिव राजदूत मोहम्मद जशीम उद्दीन ने रविवार को विदेश मंत्रालय में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के सामने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की हालिया गतिविधियों पर बांग्लादेश सरकार की ओर से गहरी चिंता व्यक्त की.'
45 मिनट तक चली मुलाकात
प्रणय वर्मा दोपहर करीब 3:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय पहुंचे. बीएसएस ने बताया कि विदेश सचिव के साथ उनकी बैठक करीब 45 मिनट तक चली. बैठक से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने अपराध मुक्त सीमा सुनिश्चित करने, तस्करी, अपराधियों की आवाजाही और मानव तस्करी की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने की भारत की प्रतिबद्धता पर चर्चा करने के लिए विदेश सचिव से मुलाकात की.'
ढाका ने क्या आरोप लगाया?
उन्होंने कहा, 'सुरक्षा के लिए सीमा पर बाड़ लगाने के संबंध में हमारे बीच सहमति है. इस संबंध में बीएसएफ और बीजीबी (सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) के बीच बातचीत चल रही है. हमें उम्मीद है कि सहमति को लागू किया जाएगा और अपराध से निपटने के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










