
बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज ठाकरे के खिलाफ हिंदी-मराठी विवाद में दायर PIL पर उठाए सवाल, सुनवाई आगे टली
AajTak
बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज ठाकरे और उनके समर्थकों के खिलाफ हिंदी–मराठी भाषा विवाद से जुड़ी जनहित याचिका पर सवाल उठाए हैं. यह याचिका राज के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रही थी. कोर्ट ने याचिका को बाद में सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया है.
बॉम्बे हाईकोर्ट में सोमवार को हिंदी-मराठी विवाद को लेकर दाखिल एक याचिका पर सुनवाई हुई. याचिका में मुंबई के वकील घनश्याम उपाध्याय ने MNS नेता राज ठाकरे और उनके राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए दायर की थी. अधिवक्ता सुभाष झा, जो याचिकाकर्ता वकील घनश्याम उपाध्याय ने कोर्ट में कहा कि MNS के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदी भाषी बोलने वाले लोग जो मराठी भाषा नहीं बोल पाते उन्हें कथित तौर पर बिना मतलब का पीटा गया, ख़ासकर चुनाव के समय. अब नगर निगम का चुनाव आने वाले हैं.
मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम ए. अंखाड़ की बेंच ने कहा, 'जिन्हें निशाना बनाया गया है, वे सीधे कोर्ट में आ सकते हैं. सार्वजनिक हित याचिका क्यों?'
अधिवक्ता सुभाष झा ने कहा कि इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. यह देश की संप्रभुता को प्रभावित करता है. किसी को भाषा के हिसाब से कैसे निशाना बनाया जा सकता है. याचिका में कई मामलों का उल्लेख है जिसमें सिर्फ भाषा के आधार पर लोगों के साथ शारीरिक रूप से मारपीट की गई हो.
यह भी पढ़ें: उद्धव-राज ठाकरे की केमिस्ट्री से कांग्रेस कैसे बैठाएगी बैलेंस? चिंता और चुनौती दोनों दिख रही
अधिवक्ता झा ने कोर्ट में बताया कि पहले इस मामले को लेकर उन्होंने डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस और कमिश्नर ऑफ पुलिस को शिकायत की थी. हालांकि जब मामले पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया तो उन्होंने PIL दाखिल की.
हालांकि बेंच ने कहा, 'ऐसे नहीं.' और याचिका को बाद में सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया. समय की कमी के कारण सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










