
बॉडी के टुकड़ों का हिसाब रखता था आफताब, कत्ल की साजिश का बनाया था रफ नोट, श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा खुलासा
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक आरोपी आफताब श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों का हिसाब रखता था. इतना ही नहीं, शातिर ने एक रफ नोट भी तैयार किया था. इसमें आफताब ने उन जगहों को नोट किया था, जहां उसने शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया था.
श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में पुलिस एक के बाद एक खुलासे कर रही है. हत्या की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीमें कई लोकेशन पर डटी हुई हैं. मर्डर केस में अब पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जानकारी के मुताबिक आफताब पूनावाला श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों का हिसाब किताब रखता था. इतना ही नहीं, आरोपी ने कत्ल की साजिश का पूरा रफ नोट तैयार किया था. इसमें उसने हर छोटी बात का जिक्र किया था.
जानकारी के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा की बॉडी के कितने टुकड़े कहां ठिकाने लगाए हैं, इसका भी हिसाब रफ साइट नोट पर लिखा था. ये नोट पुलिस के हाथ लगा है. इसी के आधार पर पुलिस बाकी बचे बॉडी पार्ट्स को सर्च कर रही है.
पुलिस को आफताब और श्रद्धा के छतरपुर फ्लैट से रफ़ साइट प्लान मिला था. इस रफ़ साइट नोट का जिक्र दिल्ली पुलिस ने अपनी रिमांड एप्लीकेशन में भी किया था. इसी के आधार पर 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी जंगल का चप्पा-चप्पा छान रहे हैं.
जबड़े की जांच में जुटे डॉक्टर
पुलिस ने सोमवार को महरौली के जंगलों से एक जबड़ा और कुछ हड्डियां बरामद कीं. दिल्ली पुलिस इसे लेकर एक डेंटिस्ट के पास पहुंची है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह जबड़ा श्रद्धा का ही है, या नहीं. अब डॉक्टरों की टीम जबड़े की जांच में जुट गई है.
कत्ल में इस्तेमाल आरी और ब्लेड को कहां फेंका?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










