
बैलेट बॉक्स लुटे, गोली-बम चले... बंगाल पंचायत चुनाव में 'खूनी खेला', 24 घंटे में 18 हत्याएं
AajTak
पश्चिम बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव में शाम 5 बजे तक 66.28% वोटिंग हुई. हालांकि इस दौरान पूरे प्रदेश में खूनी झड़पों के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई. इन मौतों के लिए टीएमसी ने गृह मंत्रालय को तो बीजेपी ने चुनाव आयोग और टीएमसी को जिम्मेदार बता रही है. वहीं बीजेपी अब इस मामले में हाई कोर्ट से शिकायत कर जांच की मांग करेगी.
पश्चिम बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हुई. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक यहां शाम 5 बजे तक 66.28% वोटिंग हुई. प्रदेश में हिंसा की आशंका के चलते 1.35 लाख जवानों को तैनात किया गया था, इसके बाद भी वोटिंग के दौरान कई जगह खूनी झड़पें हो गईं. इसमें 18 अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ताओं की मौत हो गई. इसके अलावा कई जगह बूथ कैप्चरिंग और पोलिंग बूथ पर तोड़फोड़ भी हुईं. इस हिंसा के बाद बीजेपी ने टीएमसी को घेर लिया. उसने बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया. इसके अलावा चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा पर भी लापरवाही का आरोप लगाया. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी कहा कि बंगाल में हुई हत्याएं परेशान करने वाली है. वहीं टीएमसी ने बीजेपी पर भी पलटवार किया है. फिलहाल चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को घोषित किए जाएंगे.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान शनिवार को कुल 18 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में टीएमसी के 10, बीजेपी के 3, कांग्रेस के 3 और सीपीआईएम के 2 कार्यकर्ताओं की जान चली गई. हिंसा की ये वारदा मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, पूर्वी बर्दवान, मालदा और दक्षिण 24 परगना में हुई हैं.
- उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में हिंसा हुई. यहां मोहनपुर ग्राम पंचायत में बदमाशों ने खुलेआम बंदूक लहराई और एक निर्दलीय कैंडिडेट को जमकर पीटा. इसके अवाला पीरगाछा में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने बूथ एजेंट अब्दुल्ला की हत्या कर दी.
- कूच बिहार में एक युवक ने बैलेट बॉक्स की लूट लिया. दिनहाटा के बारानाचिना में एक मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी में आग लगा दी. दिनहाटा के इंद्रेश्वर प्राथमिक विद्यालय में मतपेटी में पानी फेंके जाने के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया. तूफानगंज में टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई. इसके अलावा यहां फोलिमारी में जमकर हिंसा हुई. एक पोलिंग बूथ पर बम फेंके गए और गोलीबारी की गई है. वहीं बीजेपी के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
- मालदा के गोपालपुर पंचायत के बालूटोला में कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. उन्होंने एक-दूसरे पर बम चलाए. बीजेपी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके उम्मीदवारों को निशाना बनाया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










