
बैट पर खून के निशान, कातिल के बगल में पिता की लाश और जख्मी बीवी... कमरे का मंजर देखकर सहम गए लोग
AajTak
गुरुग्राम के भीमगढ़ खेड़ी गांव में बेटे ने अपने पिता को ही बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं, उस कातिल ने अपनी पत्नी को भी क्रिकेट बैट से हमला कर घायल कर दिया. खून की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी. जानें, क्या है पूरा मामला?
Gurugram Murder Case: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बड़ी बेरहमी के साथ एक कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया. मगर कातिल और मकतूल के बीच कोई दुश्मनी नहीं, बल्कि एक गहरा रिश्ता था. कातिल कोई बदमाश या लुटेरा नहीं बल्कि मकतूल का ही खून था. कातिल मरने वाला का बेटा है. जिसने अपने हाथों से अपने बाप का खून कर दिया. यह वारदात दिल दहलाने वाली है.
गुरुग्राम जिले में एक गांव है भीमगढ़ खेड़ी. बुधवार को पुलिस ने वहां से 42 साल के नीरज को गिरफ्तार किया. नीरज पर इल्जाम है कि उसने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया. इस खूनी वारदात के बाद कातिल के घर का मंजर खौफनाक था. एक कमरे में खून से सना बैट, पिता की लाश और घायल पत्नी पड़ी थी. ये मंजर देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए. इस वारदात ने गांव और आसपास इलाके में भी सनसनी फैला दी.
अस्पताल से मिली थी खबर ये मामला तब सामने आया, जब मंगलवार शाम आर्यन अस्पताल की ओर से पुलिस को एक कॉल गई. अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि इलाज के लिए वहां लाए गए 75 वर्षीय गुलाब सिंह की मौत हो गई है और गुलाब सिंह के बेटे नीरज की पत्नी प्रीति (37) गंभीर रूप से घायल हैं. यह सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची. उस समय डॉक्टरों ने बताया कि प्रीति की हालत बेहद नाजुक है और वह बयान देने की हालत में नहीं है. इस शुरुआती जानकारी से ही पुलिस को शक हुआ कि मामला किसी घरेलू विवाद से जुड़ा हो सकता है.
प्रीति ने खोला कातिल पति का राज बुधवार सुबह पुलिस दोबारा अस्पताल पहुंची. इस बार प्रीति होश में आ चुकी थी. उसने पुलिस को सामने पाकर हिम्मत जुटाई और अपना बयान दिया. उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसका पति नीरज शराब पीकर घर आया था और झगड़ा करने लगा. नीरज ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इसी दौरान उसके ससुर यानी नीरज के पिता गुलाब सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. मगर गुस्से से बौखलाए नीरज के सिर पर जैसे हैवान सवार था. उसने पास पड़े क्रिकेट बैट और स्टील के वाटर कैम्पर से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसे बुजुर्ग पिता पर भी रहम नहीं आया.
कमरे में हर तरफ बिखरे थे खून के निशान इस हमले के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. गुलाब सिंह खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़े. इस दौरान प्रीति भी जख्मी हो चुकी थी. उसने किसी तरह से अपने मायके में सूचना दी. ये खबर पाते ही उसका भाई मौके पर पहुंचा घर के उस कमरे में खून के निशान साफ देखे जा सकते थे. वहीं गुलाब सिंह बेसुध पड़े थे और पास ही घायल प्रीति तड़प रही थी. आरोपी नीरज घर के भीतर ही छिपा हुआ था, जिसे बाद में पुलिस ने तलाश किया और फिर तुरंत गिरफ्तार कर लिया. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया.
हत्या का केस दर्ज प्रीति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाने में हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया. नीरज को बुधवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने हमले में इस्तेमाल बैट भी बरामद कर लिया. सेक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है. मामले में हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










