
बैंक लॉकर, करोड़ों का सोना और अनोखी गुड़िया... पुलिस ने ऐसे किया सोने की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा
AajTak
एक बैंक जिसके लॉकर से करोड़ोें की कीमत का गोल्ड चुरा लिया गया हो, उस बैंक के अंदर कोई चोर एक गुड़िया क्यों छोड़ कर जाएगा? चोर सिर्फ गुड़िया को रखकर नहीं गए, बल्कि रखने से पहले बाकायदा उसे सजा कर गए थे. सिंदूर, हल्दी और पता नहीं किन-किन चीजों से उस गुड़िया का श्रृंगार किया गया था.
कर्नाटक में कैनरा बैंक की एक ब्रांच से 53 करोड़ का सोना चोरी हो गया. तीन चोरों ने मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. बैंक के जिस लॉकर रूम से चोरों ने सोना चोरी किया था, जाते-जाते वो वहां एक गुड़िया छोड़ गए. वो एक खास किस्म की गुड़िया थी, जिसे वो एक खास मकसद से छोड़कर गए थे. इस वारदात को अंजाम देने से पहले उन तीन चोरों ने कई फिल्में और वेब सीरीज देखी थीं. सोने की ये एक ऐसी चोरी है, जो देश में हुई अबतक की सबसे बड़ी चोरियों में से एक है. चलिए आपको बताते हैं इस चोरी की पूरी कहानी.
एक बैंक जिसके लॉकर से करीब 53 करोड़ रुपए कीमत का गोल्ड चुरा लिया गया हो, उस बैंक के अंदर कोई चोर एक गुड़िया क्यों छोड़ कर जाएगा? चोर सिर्फ गुड़िया को रखकर नहीं गए, बल्कि रखने से पहले बाकायदा उसे सजा कर गए थे. सिंदूर, हल्दी और पता नहीं किन किन चीजों से उस गुड़िया का श्रंगार किया गया था. इस गुड़िया और 53 करोड़ के सोने की चोरी का आपसी रिश्ता आपको बताएं, उससे पहले चोरी की कहानी आपको बताते हैं, पर इस चोरी से कहीं ज्यादा इस चोरी की साजिश अनोखी है. जो आपको हैरान कर देगी.
कर्नाटक के विजयपुर जिले के मानागुली शहर में मौजूद है कैनरा बैंक की एक शाखा. इसी बैंक में 25 मई को एक चोरी होती है. लेकिन जब चोरी का सच बाहर आता है तो बैंक के साथ साथ इलाके की पुलिस भी चौंक उठती है. क्योंकि बैंक में ये चोरी कोई छोटी मोटी चोरी नहीं थी बल्कि बैंक के एक लॉकर से करीब 53 करोड़ रुपये का सोना चोरी हुआ था. हैरत की बात ये थी कि इसी बैंक के कई और लॉकर में भी काफी सोना रखा था लेकिन जिस लॉकर को चोरों ने तोड़ा, उस एक अकेले लॉकर में सबसे ज्यादा सोना रखा हुआ था.
चोरी हुए सोने की कीमत जब पुलिस को पता चली तो चोरों को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी. 8-8 अलग-अलग स्पेशल टीमें बनाई गई. हर टीम के हिस्से अलग अलग काम बांटे गए. एक टीम को सीसीटीवी कैमरा खंगालने की जिम्मेदारी दी गई. दूसरी टीम बैंक स्टाफ की लिस्ट खंगालने में जुट गई. तीसरी टीम हाल के वक्त में बैंक में हुई चोरों की कुंडली खंगालने में जुट गई. चौथी टीम खास उन गाड़ियों की तलाश में जुट गई, जिनमें सोना लूट कर ले जाया गया. एक टीम को बैंक के आसपास के मोबाइल टावर के जरिए एक्टिव संदिग्ध फोन को खंगालने में झोंक दिया गया.
पुलिस को पहला धक्का तब लगा जब पता चला कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के तार को ही काट डाला था. बैंक के इर्द गिर्द की बत्ती गुल कर दी थी. साथ ही वो अपने साथ नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर यानि एनवीआर भी ले गए थे. जाहिर है बैंक के सीसीटीवी कैमरे में तो कुछ रिकॉर्ड हुआ नहीं क्योंकि तार ही काटे जा चुके थे. लिहाजा, अब पुलिस बैंक के बाहर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों पर नजर दौड़ाती है. काफी कोशिश के बाद पुलिस को पहली लीड एक कार की शक्ल में मिलती है. हालांकि इस कार का कैनरा बैंक से कोई लेना देना नहीं था. लेकिन बैंक में हुई चोरी से कुछ घंटे पहले और चोरी के कुछ घंटे बाद ये कार बैंक के आसपास ही मंडराती नजर आई थी.
पुलिस ने इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर जब चेक किया तो पता चला ये कार विजय कुमार मिरियाला के नाम पर रजिस्टर्ड थी. अब जैसे ही पुलिस ने विजय कुमार की कुंडली खंगाली तो इस कार, विजय कुमार और कैनरा बैंक के बीच का एक रिश्ता सामने आया. पता चला कि विजय कुमार इसी कैनरा बैंक में 8 मई तक बतौर ब्रांच मैनेजर काम कर रहा था. 9 मई को उसका ट्रांसफर कैनरा बैंक की ही एक दूसरी शाखा में हो चुका था. अब पुलिस के सामने सवाल ये था कि जब इस ब्रांच से विजय कुमार का अब कोई लेना देना ही नहीं था तो फिर ऐन चोरी वाली तारीख यानि 25 मई को चोरी से कुछ घंटे पहले और चोरी के कुछ घंटे बाद उसकी कार यहां क्यों भटक रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










