
बैंक लूटने पहुंचे हथियारबंद बदमाशों से भिड़ीं महिला कॉन्स्टेबल, जान दांव पर लगाकर खदेड़ा, VIDEO
AajTak
बिहार के हाजीपुर में दो बहादुर महिला कॉन्स्टेबल के हौसले की वजह से बैंक लुटने से बच गया. यहां तीन हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे थे, इस दौरान दो महिला सिपाही लुटेरों के गैंग से भिड़ गईं और उन्हें खदेड़ दिया. लुटेरे अपनी दो बाइक बैंक के बाहर ही छोड़ गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
बिहार के हाजीपुर जिले में एक महिला सिपाही बैंक में घुसे लुटेरों से भिड़ गई. बैंक लूटने के इरादे से पहुंचे लुटेरों का पूरा गैंग दो महिला सिपाहियों के हौसलों के आगे भाग निकला. बताया जा रहा है कि लुटेरे हथियार लहराते हुए बैंक में घुसे थे. सिपाहियों की हिम्मते के आगे बैंक लूट की बड़ी वारदात टल गई. पुलिस महकमा बहादुर महिला सिपाहियों की तारीफ कर रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी की है. सेंदुआरी के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में रोज की तरह नकद लेन देन का काम चल रहा था. बैंक के गेट पर सुरक्षा के लिए 2 महिला कॉन्स्टेबल तैनात थीं. उसी समय अचानक चेहरे पर मास्क लगाए एक के बाद एक 3 लुटेरे बैंक में दाखिल हुए.
यहां देखें वीडियो
लुटेरों के बैंक में दाखिल होते ही महिला सिपाहियों ने उन्हें रोका और पूछताछ की. इसके बाद महिला सिपाहियों ने उन्हें रोका. इस दौरान हड़बड़ाए लुटेरों ने दोनों पर पिस्टल तान दी. इस पर महिला सिपाहियों ने लुटेरों को पिस्टल लहराते देख बिना समय गंवाए उन पर धावा बोल दिया. पिस्टल लहराते लुटेरों और SLR के साथ महिला सिपाहियों के बीच हाथापाई होने लगी.
हथियारों से लैस लुटेरों ने दोनों महिला सिपाहियों को पिस्टल दिखाकर डराने और हथियार छीनने की कोशिश की, लेकिन दोनों सिपाहियों ने जान की परवाह किए बिना डटकर मुकाबला किया. इसके बाद लुटेरे उलटे पैर बैंक से भाग निकले.
महिला कॉन्स्टेबल जूही ने कहा कि हमने तीनों से पूछा था कि कोई काम है? इस पर उसने कहा कि हां तीनों को काम है. इसके बाद हमने कहा कि पासबुक दिखाइए तो उसने पासबुक नहीं दिखाया और सीधे पिस्टल भिड़ा दिया. और मेरी राइफल छीनने लगा. इस दौरान हम भी भिड़ गए. मेरा दांत टूट गया, हाथ में भी चोट लगी. हम भागे इधर कि फायरिंग करेंगे तो दूसरी कॉन्स्टेबल की राइफल छीनने लगा. बहुत खींच तान हुई. हम फायरिंग करने लगे तो वो भागा. तीनों के पास पिस्टल थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










