
बैंक यूनियंस की हड़ताल आज... चेक क्लियरेंस, ATM से लेकर किन सेवाओं पर क्या असर, जान लें जरूरी बातें
AajTak
Bank Unions Strike: हड़ताल की वजह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई सरकारी बैंकों की शाखाओं में नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस और प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है.
अगर आप आज (27 फरवरी) को किसी सरकारी बैंक में कोई काम के लिए जाने का सोच रहे हैं तो आपको परेशानी हो सकती है. दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है.
ऐसे में देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की यह हड़ताल फाइव डे वर्क-वीक को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर की जा रही है.
इन बैंकों के कामकाज हो सकते हैं प्रभावित हड़ताल की वजह से इन बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं. ये हैं- स्टेट बैंक इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक. इन बैंकों की शाखाओं में नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस और प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है.
क्या प्राइवेट बैंकों पर भी होगा असर? हालांकि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों पर इसका असर कम रहने की संभावना है, क्योंकि उनके कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हैं.
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, जैसे यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग, सामान्य रूप से चलती रहेंगी. हालांकि एटीएम में कैश की उपलब्धता कुछ स्थानों पर लॉजिस्टिक कारणों से प्रभावित हो सकती है.
हड़ताल पर एसबीआई का बयान नौ यूनियनों के इस संयुक्त मंच ने यह निर्णय 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक के बेनतीजा रहने के बाद लिया था. इन यूनियनों में बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. बैंक 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को पहले से बंद थे, इसलिए मंगलवार की हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक शाखा-स्तरीय सेवाएं बाधित रहेंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










