
बैंक मैनेजर को चूना लगाने वाले 2 साइबर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर कर्मी बन ऐंठे थे एक लाख रुपये
AajTak
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर से धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये ऐंठने वाले दो आरोपियों को एमआरए मार्ग थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में तीन आरोपी वांछित हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
एमआरए मार्ग थाना पुलिस ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर से धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये ऐंठने के आरोप में झारखंड के जामताड़ा से दो शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था. ये चार झारखंड के करमाटार गांव के रहने वाले हैं. जिसमें से दो आरोपी नाबालिग हैं. इसलिए उनके माता-पिता और दो अन्य को नोटिस दिया है. पुलिस को छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से अलग-अलग 14 हैंडसेट में इस्तेमाल की गईं 25 सिम मिली हैं.
15 जनवरी को किया था कॉल: पीड़ित
पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसे 15 जनवरी को अज्ञात व्यक्तियों का कॉल आया. जिन्होंने दावा किया कि वो उसके क्रेडिट कार्ड से एक ऐप एक्टिव है. अगर वो इसको बंद नहीं करेंगे तो उनके पैसे कटेंगे. इसके बाद उन्होंने पीड़ित से उस ऐप को बंद करते की बात कही, जिससे उन्हें पैसे बचाने में मदद मिलेगी.
'ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाए गए आरोपी'
साइबर डिटेक्शन अधिकारी पुलिस उप-निरीक्षक एकनाथ पॉलबुधे ने कहा, सभी चार आरोपी झारखंड के करमाटार गांव के रहने वाले हैं. इनमें से दो नाबालिग हैं, इसलिए हमने उनके माता-पिता को नोटिस दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. और उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया है. उन्हें अदालत ने 6 अप्रैल तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है.
कस्टमर केयर कर्मी बनकर आरोपियों ने की बात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










