
बैंक मैनेजर का खेला... फेक अकाउंट खोलकर करोड़ों का ट्रांजेक्शन, ऐसे पकड़ा गया
AajTak
सूरत में रहने वाले एक युवक की जानकारी के बिना फर्जी दस्तावेज के आधार पर खटोदरा इलाके में स्थित एक निजी बैंक मैनेजर समेत चार लोगों ने करंट और सेविंग बैंक खाता खोलकर 3 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया. खटोदरा थाने में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गुजरात के सूरत में फेक अकाउंट खोलकर करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने का मामला सामने आया है. फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक निजी बैंक के मैनेजर समेत चार लोगों ने करंट और सेविंग बैंक खाता खोलकर 3 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया. इतना ही नहीं कागजों पर अलग-अलग फर्में भी बनाई गईं. पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है.
दरअसल, पांडेसरा इलाके के रहने वाले अखिलेश रंजीत कुमार यादव ने खटोदरा थाने में शिकायत पत्र दिया था. इस शिकायत पत्र में उसने लिखा कि उनकी जानकारी के बिना सोशल सर्किल के पास एचडीएफसी बैंक में सेविंग और करंट बैंक खाते खोले गए. इन बैंक खातों में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है. इतना ही नहीं शिकायत में कहा गया कि बैंक खाते में उनके नाम की रबर स्टांप और फर्जी सबूतों के आधार पर खोले गए हैं.
जांच के दौरान यह बात आई सामने
शिकायत के बाद खटोदरा पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की. उसमें पाया गया कि अखिलेश यादव के बैंक खाते से ट्रांजेक्शन चौहान कंसल्टेंसी के बैंक खाते में किया गया है. बैंक खाता अहमदाबाद के आश्रम रोड पर रहने वाले अजय बलवंत सिंह चौहान के नाम पर पाया गया. पुलिस जब वहां गई, तो पता चला कि वहां कोई फार्म नहीं थी. इसके अलावा खटोदरा पुलिस द्वारा एक अन्य बैंक खाते की जांच की गई, तो राम ट्रेडिंग के खाते में भी करोड़ों का ट्रांजेक्शन किए जाने का मामला सामने आया था.
अलग-अलग लोगों से गहन पूछताछ की पुलिस
वह बैंक खाता चोखा बाजार कबूतर खाना अहमदाबाद के पास दुकान नंबर 7 के पते पर पाया गया. पुलिस जब वहां पहुंची, तो पता चला कि ईडी और बैंक पहले ही पते पर सीलिंग की कार्रवाई कर चुके थे. खटोदरा पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की, जिसमें अलग-अलग लोगों से गहन पूछताछ की गई. इसमें पुनित पांडे नामक शख्स ने पुलिस को बताया कि दोनों बैंक खाते संचालन के लिए रजत सेठिया नामक व्यवसायी को दिए गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










