
बैंकॉक से 6 करोड़ का डायमंड नेकलेस स्मगल करके लाया था शख्स, दिल्ली एयरपोर्ट पर धरा गया
AajTak
कस्टम्स टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक व्यक्ति के पास से 6 करोड़ रुपये के हीरे जड़े सोने के हार बरामद किया है. गिरफ्तार व्यक्ति गुजरात का रहने वाला है और बैंकॉक से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचा था.
कस्टम्स टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और 6 करोड़ रुपये के हीरे जड़े सोने के हार बरामद किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति को 6 करोड़ रुपये के हीरे जड़े सोने के हार की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कस्टम विभाग की तरफ से आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उससे पूछताछ में कई अन्य बड़े खुलासे भी हो सकते हैं.
अधिकारी ने बताया कि यात्री को 12 फरवरी को बैंकॉक से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पहुंचा था. इस दौरान उसे रोक लिया गया. जिसके बाद वह घबरा गया. ऐसे में एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम विभाग की टीम और अन्य सुरक्षाकर्मियों को उस पर शक हुआ.
यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गुजरात का रहने वाला है आरोपी
इसके बाद उसके सामान की विस्तृत जांच की गई और व्यक्तिगत तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उसके पास से 40 ग्राम वजन के हीरे जड़े सोने के हार की बरामदगी हुई, जिसकी कुल कीमत 6.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










