
बेरोजगारों को अग्निपथ पर चलाकर इनकी अग्निपरीक्षा मत लीजिए, प्रधानमंत्री जी: राहुल गांधी
AajTak
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ गुरुवार को बिहार, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. उधर, योजना को लेकर विपक्ष भी केंद्र सरकार पर हमलावर दिख रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने योजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'अग्निपथ योजना' को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेरोजगारों की आवाज सुनने की अपील की है. उन्होंने कहा कि न कोई रैंक, न कोई पेंशन... न 2 साल से कोई डायरेक्ट भर्ती... न 4 साल के बाद स्थिर भविष्य... न सरकार का सेना के प्रति सम्मान... देश के बेरोजगार युवाओं की आवाज सुनिए, इन्हे 'अग्निपथ' पर चला कर इनके संयम की 'अग्निपरीक्षा' मत लीजिए, प्रधानमंत्री जी.
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी देश के इन्ही युवाओं ने दो बार आपको सत्ता के शिखर पर पहुंचाया. सीना तान कर आपका साथ दिया. अब आपने इनके पेट और पीठ दोनों पर लात मार दिया. युवा कह रहे हैं “अर्थी दो या भर्ती”.
केजरीवाल ने कहा- युवाओं की मांग एकदम सही है
अग्निपथ योजना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सेना भर्ती में केंद्र सरकार की नई योजना का देश में हर तरफ विरोध हो रहा है. युवा बहुत नाराज हैं. उनकी मांग एकदम सही है. उन्होंने कहा कि सेना हमारे देश की शान है, हमारे युवा अपना पूरा जीवन देश को देना चाहते हैं, उनके सपनों को 4 साल में बांधकर मत रखिए.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार से अपील है कि युवाओं को 4 साल नहीं, पूरी ज़िंदगी देश सेवा करने का मौक़ा दिया जाए. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले दो साल सेना में भर्तियां ना होने की वजह से जो ओवरएज हो गए, उन्हें भी मौक़ा दिया जाए.
नौजवानों की उम्मीदों पर फिरा पानी: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










