
बेरोजगारी, दहेज का लालच और गमछे से मर्डर... दहला देगी PubG वाले कातिल पति की खूनी करतूत
AajTak
रीवा में नवविवाहिता नेहा पटेल की हत्या ने सनसनी मचा दी है. आरोपी बेरोजगारी है. उसका परिवार लगातार दहेज की मांग कर रहा था. आरोपी रंजीत को PUBG की ऐसी लत लगी कि मना करने और समझाने पर उसने अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया. पढ़िए पूरी कहानी.
Rewa Neha Patel Murder Case: मध्य प्रदेश के रीवा की शांत गलियों में एक ऐसा खूनी कांड हुआ है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. महज छह महीने पहले जिस लड़की ने सात फेरे लेकर एक घर में नई जिंदगी की शुरुआत की थी, उसी नवविवाहिता की लाश उसके कमर में मिली है. आरोप है कि बेरोजगारी, दहेज का लालच और मोबाइल गेम पबजी की अंधी लत में डूबे पति ने अपने ही हाथों से ही अपने सपनों के घर को मौत का घर बना दिया. पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने खुद अपने साढ़ू को मैसेज भेजकर इस वारदात की जिम्मेदारी भी ली. हत्या की ये कहानी दहलाने वाली है.
नई नवेली दुल्हन की मौत से हड़कंपमध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया. घर के अंदर महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस और परिजन दोनों सकते में आ गए. मृतका की पहचान 24 वर्षीय नेहा पटेल के रूप में हुई. शुरुआती जांच में सामने आया कि नेहा की हत्या किसी बाहरी ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की है. यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है. अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
छह महीने पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, नेहा की शादी 5 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ गुढ़वा निवासी रंजीत पटेल के साथ हुई थी. शादी को अभी केवल छह महीने ही हुए थे, लेकिन दोनों के बीच बीते कुछ महीनों से लगातार विवाद बढ़ रहा था. सात फेरे लेकर साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने ही इस रिश्ते को खून से दागदार कर दिया. परिवार का कहना है कि नेहा शादी के बाद से ही मानसिक और भावनात्मक तनाव झेल रही थी.
पति की पबजी के लिए दीवानगी घरवालों और पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी रंजीत पटेल को मोबाइल गेम PUBG की ऐसी लत थी कि वह पूरे दिन उसी में डूबा रहता था. न नौकरी की चिंता थी, न घर गृहस्थी की जिम्मेदारी. वह घंटों गेम खेलता और किसी भी बात पर चिढ़ जाता था. नेहा उसे समझाने की कोशिश करती थी, लेकिन वह हर बार बहस या लड़ाई पर उतर आता था.
दहेज को लेकर बनाया था दबाव पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रंजीत लगातार नेहा और उसके मायकेवालों पर दहेज लाने का दबाव बनाता था. मायके की स्थिति ठीक न होने से वे उसकी मांगें पूरी नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में रंजीत अक्सर नेहा पर गुस्सा उतारता और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. दहेज विवाद ने उनके रिश्ते को और ज्यादा कड़वा कर दिया था.
घर का कोई भी काम नहीं करता था पति रंजीत न तो कोई रोजगार करता था और न ही परिवार के किसी काम में हाथ बंटाता था. घरवालों के अनुसार, वह सुबह उठते ही फोन में गेम खेलने लगता था और देर रात तक उसी में खोया रहता था. नेहा कई बार उसे नौकरी करने और जिम्मेदारियां समझने की बात कहती, लेकिन वह हर बार बात टाल देता था. इससे दोनों के बीच तनाव और गहरा होता चला गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










