
बेड पर बेटी की लाश, पंखे से लटके मिले पिता... दिल्ली के मेट्रो विहार में सनसनी
AajTak
घर में मौजूद रोहन ने बताया कि चाचा का शव घर की दूसरी मंजिल पर सीलिंग फेन की रॉड से लटका मिला. वहीं बेड पर ही उनकी बेटी की लाश पड़ी थी. बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से बीमारी बेटी के कारण पिता तनाव में था.
दिल्ली के मेट्रो विहार फेज 2 में पिता और बेटी के शव घर में संदिग्ध हालात में मिले हैं. पुलिस ने बताया कि पिता का शव फंदे से लटका मिला है जबकि बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बेटी काफी समय पहले से ही मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार थी. घर में मौजूद रोहन नाम के शख्स ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी.
पिता से पहले हुई बेटी की मौत!
पुलिस के मुताबिक घर में रोहन के 32 साल के चाचा सुरेश घर की दूसरी मंजिल पर सीलिंग फैन की रॉड से लटके मिले. बाद में घरवालों ने उन्हें उतारकर बेड पर लिटाया. बेड पर ही सुरेश की 10 साल की बेटी का शव बरामद हुआ. हालांकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. जांच से ऐसा लगता है कि बेटी की मौत पिता से पहले ही हो गई थी.
घर की दूसरी मंजिल से गिर गई थी बेटी
पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि सुरेश की बेटी 4-5 साल पहले घर की दूसरी मंजिल से गिर गई थी और तभी से उसका इलाज चल रहा था. उसको मिर्गी भी आती थी. बेटी की मानसिक और शारीरिक परेशानी की वजह से पिता ने नौकरी छोड़ दी थी. घर में उसकी देखरेख करता था. वह बेटी को लेकर काफी परेशान चल रहा था. मृतक सुरेश की पत्नी रमा देवी सब्जी मंडी में सफाई कर्मी है.
बेटी ही हत्या करके फांसी लगाई !

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










