
बेटे ने नहीं किया पिता का अंतिम संस्कार, दो साल तक अलमारी में छिपाए रखा शव, वजह जानकर दिल टूट जाएगा!
AajTak
जापान से एक हैरान करने वाली कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.सोचिए, जब कोई अपना गुजरता है, तो हर इंसान की पहली कोशिश यही होती है कि उसे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाए, लेकिन एक बेटे ने अपने पिता को अंतिम संस्कार नहीं किया. इसकी वजह जानकर किसी का भी दिल टूट जाएगा
जापान से एक हैरान करने वाली कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.सोचिए, जब कोई अपना गुजरता है, तो हर इंसान की पहली कोशिश यही होती है कि उसे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाए, लेकिन एक बेटे ने अपने पिता को अंतिम संस्कार नहीं किया. इसकी वजह जानकर किसी का भी दिल टूट जाएगा. इस बेटे ने अपने पिता के शव को पूरे दो साल तक अलमारी में छिपाकर रखा, और इसके पीछे की वजह इतनी भावनात्मक थी कि शायद कोई भी उसे पूरी तरह गलत नहीं कह पाएगा.
दो साल पहले ही हो चुकी थी मौत
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 56 साल के नोबुहिको सुजुकी टोक्यो में एक चीनी रेस्टोरेंट चलाते थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी दुकान बंद थी, जिससे इलाके के लोग परेशान हो गए. बात धीरे-धीरे पुलिस तक पहुंच गई. जब पुलिस उनके घर पहुंची, तो जो देखा, उससे उनके होश उड़ गए .घर की एक अलमारी में सुजुकी के पिता का कंकाल छिपा रखा था.जांच में सामने आया कि उनके पिता की मौत जनवरी 2023 में 86 साल की उम्र में हो गई थी. टोक्यो पुलिस ने उस नोबुहिको सुजुकी को गिरफ्तार कर लिया है.
सुजुकी ने अपने पिता के साथ ऐसा क्यों किया
जब पुलिस ने सुजुकी से पूछताछ की तो उन्होंने जो वजह बताई. सुजुकी ने स्वीकार किया कि पिता की अचानक मौत के बाद वह आर्थिक तंगी के चलते अंतिम संस्कार का खर्च उठाने की हालत में नहीं थे. महंगे अंतिम संस्कार से बचने के लिए उन्होंने मजबूरी में पिता का शव अलमारी में छिपा दिया. यह एक बेहद बेबस और दुखद फैसला था, जिसे उन्होंने हालातों से हारकर लिया.
भारतीय नजरिए से यह मामला जरूर हैरान करने वाला लग सकता है, लेकिन जापान में ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जहां किसी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार नहीं किया गया. इसकी मुख्य वजह है अंतिम संस्कार की बेहद ऊंची लागत. वहां कई लोग आर्थिक तंगी के चलते अपनों को अंतिम विदाई तक नहीं दे पाते.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











