
बेटी ने चुकाई पिता से रंजिश की कीमत, नेपाली युवक ने नाबालिग की हत्या कर घर में छिपाया शव
AajTak
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 40 के सिलोखरा में एक साल पहले पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से हुए विवाद के कारण एक युवक ने उसकी 14 वर्षीय किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपि मौके से फरार हो गया. मृतिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नेपाली युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है.
गुरुग्राम के सेक्टर 40 के सिलोखरा इलाके में रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की की उसके पड़ोसी ने गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को अपने घर में छिपाकर आरोपी फरार हो गया. मृतिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नेपाली युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है. हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है.
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी पड़ोसी ने मृतिका के पिता से अपनी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी. पीड़िता अपने परिवार के साथ यहां सिलोखरा गांव की इंदिरा कॉलोनी की एक इमारत में एक कमरे के किराए के मकान में रहती थी. पुलिस ने कहा कि इमारत में ऐसे कई कमरे और कुछ सामान्य शौचालय बने हुए हैं.
हत्या की वारदात रविवार रात करीब 9 बजे की है. लड़की की मां ने उसे साबुन लाने के लिए एक सामान्य शौचालय में भेजा था. लड़की जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. उसके पिता ज्ञानी थापा ने हत्या के आरोपी बहादुर को उसके कमरे के बाहर खड़ा देखा तो उससे अपनी बेटी के बारे में पूछा.
इस बहादुर ने कहा कि वह खाना खरीदने के लिए बाहर गई है. लेकिन पीड़िता के पिता को उसकी हरकत से संदेह हुआ और उसने बहादुर से अपना कमरा खोलने के लिए कहा, लेकिन उसने अनुमति नहीं दी. इसके बाद उसने जबरन उसका दरवाजा खोला तो कमरे में कंबल में लिपटी अपनी बेटी का खून से लथपथ शव पाया. इसी बीच बहादुर फरार हो गया.
इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी ने शव को छिपाने से पहले कथित तौर पर धारदार हथियार से लड़की का गला काट दिया था. उसने शरीर पर भी चाकू से कई वार किए थे. इसके बाद खून से लथपथ अवस्था में कंबल में लपेट दिया था.
मृतिका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर 40 पुलिस स्टेशन में हत्यारोपी बहादुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया है. अपनी शिकायत में थापा ने बताया है कि वो नेपाल का रहने वाला है. साल 2019 से इंदिरा कॉलोनी में परिवार के साथ किरायेदार के रूप में रह रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










