
बेटी के ब्याह से 10 दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई कलयुगी मां, शादी के जेवरात भी समेट ले गई
AajTak
बेटी की शादी की तैयारियों के बीच ही महिला अपने प्रेमी संग भाग गई. साथ ही घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात भी समेट ले गई. दोनों किसी कंपनी में एक साथ नौकरी करते थे और युवक का उनके घर आना जाना था. पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है.
Uttarakhand News: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली इलाके में एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामना आया है. बेटी की शादी के 10 दिन पहले ही एक मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई. यही नहीं, प्रेमी संग भागने से पहले महिला बेटी की शादी के लिए तैयार जेवरात भी अपने साथ ले गई. मामला उस वक्त उजागर हुआ जब परिजन पुलिस थाने पहुंचे.
दरअसल, मंगलौर कोतवाली इलाके की एक महिला रमा (बदला हुआ नाम) (38) अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के बीच ही अपने प्रेमी राहुल (बदला हुआ नाम) के साथ भाग गई. साथ ही शादी के लिए घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात भी ले गई. महिला और युवक किसी कंपनी में एक साथ काम कर करते थे.
3 बच्चों की मां, पति का हो चुका देहांत
पता चला कि महिला के पति का एक साल पहले देहांत हो गया था. महिला के 3 बच्चे (एक बेटा और 3 बेटी) हैं. बताया गया है कि बड़ी पुत्री का विवाह 14 दिसंबर को होना है, जिसके चलते घर में शादियों की तैयारी जोर-शोर पर चल रही थीं. मेहमानों का आना जाना भी शुरू हो गया था. अधिकांश रिश्तेदारों के यहां शादी का निमंत्रण भी भेजा जा चुका है. शनिवार रात को महिला परिवार को छोड़कर अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.
लाखों रुपए और जेवरात गायब
संदेह के आधार पर उस युवक (महिला का प्रेमी) के बारे में जानकारी जुटाई तो वह भी घर से फरार मिला. घर की तलाशी में लाखों रुपए और जेवरात भी गायब मिले. मामला रविवार को पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










