
बेटी के बॉयफ्रेंड से थे मां के संबंध, भागने के लिए पति के घर से चुरा लिए 10 लाख के गहने और फिर...
AajTak
मुंबई के दिंडोशी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बीएमसी कर्मचारी की पत्नी उर्मिला रमेश हलडदिवे ने अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए पति के घर से करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए और बाद में पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करा दी. कॉल डिटेल की जांच में खुलासा हुआ कि वह बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ भी नजदीकी रखती थी. पुलिस ने उर्मिला को गिरफ्तार कर गहने बरामद कर लिए हैं.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बीएमसी कर्मचारी रमेश धोंडु हलडदिवे की पत्नी उर्मिला रमेश हलडदिवे ने अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना के तहत पति के घर से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी कर लिए. इसके बाद उसने पुलिस थाने में खुद ही गहने चोरी होने की शिकायत भी दर्ज करा दी.
बेटी के बॉयफ्रेंड को भी अपने साथ मिलाया
मामला संतोष नगर, गोरेगांव पूर्व स्थित बीएमसी कॉलोनी का है. रमेश के ऑफिस जाने के दौरान उर्मिला सोशल मीडिया पर बने अपने बॉयफ्रेंड से बातचीत करती थी और दोनों ने साथ भागने का प्लान बनाया था. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि उर्मिला अपनी 18 साल की बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ भी नजदीकी रखती थी और चोरी के कुछ गहने उसे भी छुपाने के लिए दे दिए थे.
गहने चुराकर खुद पहुंच गई थाने
सीनियर इंस्पेक्टर महेंद्र शिंदे के अनुसार, जब उर्मिला ने दिंडोशी पुलिस स्टेशन में गहनों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने घर के सभी सदस्यों के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू किया. पुलिस उप-निरीक्षक अजीत देसाई की टीम को तब पता चला कि घर में घुसकर चोरी नहीं हुई, बल्कि घर का ही कोई सदस्य पुलिस को गुमराह कर रहा है.
बेटी के बॉयफ्रेंड से संपर्क में थी महिला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










