
'बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे लोग...', टेनिस प्लेयर राधिका यादव के हत्यारे पिता ने कुबूला गुनाह, सामने आई FIR कॉपी
AajTak
राधिका यादव के परिवार ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और यह कहा कि उसने खुद को गोली मारी है. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और घटनास्थल के भौतिक साक्ष्य जुटाए, तो दीपक यादव टूट गया और पूरी वारदात का सच उगल दिया. आरोपी दीपक ने बताया कि घटना के वक्त घर में वह, राधिका और उसकी पत्नी मंजू मौजूद थे,
गुरुग्राम के सेक्टर-57 इलाके से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका की उसके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात सुबह 10:30 बजे के करीब उस वक्त हुई जब राधिका अपने घर की पहली मंज़िल पर स्थित किचन में काम कर रही थी. इस जघन्य अपराध के पीछे की वजह जो सामने आई, वह उतनी ही हैरान करने वाली थी जितना कि खुद अपराध.
एफआईआर में साफ लिखा गया है कि आरोपी दीपक यादव ने खुद गुरुग्राम पुलिस के सामने गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसे गांव के लोग बेटी की कमाई पर ताने देते थे. उसे यह कहते थे कि लड़की की कमाई खा रहा है. इससे दीपक को गहरा मानसिक आघात पहुंचा था. उसने बताया कि उसकी बेटी राधिका एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी थी, जिसने कई बार नेशनल लेवल पर ट्रॉफी जीती थी. लेकिन कंधे में चोट लगने के बाद वह खेल से दूर हो गई थी और उसने अपनी टेनिस एकेडमी खोल ली थी.
रील्स और एकेडमी पर भी थी नाराजगी
एफआईआर की कॉपी के मुताबिक, दीपक यादव सिर्फ एकेडमी ही नहीं, बल्कि राधिका की सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की आदत से भी नाराज था. उसे लगता था कि ये सब उसके परिवार की इज्जत को नुकसान पहुंचा रहा है. जब उसने राधिका से एकेडमी बंद करने को कहा तो राधिका ने मना कर दिया. इसके बाद दीपक लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा. FIR में उसने बताया कि जब वह दूध लेने गांव वजीराबाद जाता था, तो लोग राधिका की सोशल मीडिया उपस्थिति और एकेडमी को लेकर ताने मारते थे, जिससे उसे गुस्सा आता था.
तीन गोलियों से की हत्या, मां कमरे में थी
वारदात के दिन सुबह दीपक ने अपनी लाइसेंसी .32 बोर की रिवॉल्वर निकाली और जब राधिका रसोई में थी, तो उसकी कमर के पीछे से तीन गोलियां दाग दीं. उस समय घर की पहली मंजिल पर सिर्फ तीन लोग मौजूद थे- दीपक यादव, उसकी पत्नी मंजू यादव और बेटी राधिका. FIR के अनुसार, मंजू यादव बुखार के कारण अपने कमरे में आराम कर रही थी और उसे सिर्फ गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










