'बेटियों के मन की बात भी सुनें', धरने पर बैठीं पहलवानों की पीएम मोदी से अपील
AajTak
पहलवानों ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस एफआईआर नहीं लिख रही है. वीनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया समेत कई पहलवान 4 दिनों से दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं.
कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों धरना चौथे दिन भी जारी है. कल मंगलवार को पहलानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई. कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया है और शुक्रवार तक जवाब तलब किया है. इस बीच शीर्ष भारतीय पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा व्यक्त की है. बुधवार को पहलवानों ने कहा कि उनसे मिलने के बाद प्रधानमंत्री उनका दर्द समझ सकेंगे.
आजतक/इंडिया टुडे से बात करते हुए ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कहा कि वह चाहती हैं कि प्रधानमंत्री उनसे मिलें. रोहकत की 30 वर्षीय पहलवान ने कहा, "हम चाहते हैं कि मोदी जी हमें बुलाएं और मिलें. शायद हमारी आवाज उन तक नहीं पहुंच रही है. हम उनसे मिलना चाहते हैं और अपनी समस्याओं के बारे में बताना चाहते हैं."
वहीं कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं. उन्होंने कहा, "शायद हमसे मिलने के बाद वह देश की बेटियों का दर्द देख पाएंगे. पीएम मोदी मन की बात करते हैं, लेकिन उन्हें बेटियों के मन की बात भी सुननी चाहिए."
फिर धरने पर बैठे हैं पहलवान
पहलवानों ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस एफआईआर नहीं लिख रही है. वीनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया समेत कई पहलवान 4 दिनों से दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. इनका आरोप है कि कुश्ती संघ के पहलवानों की सुनवाई नहीं हो रही है.
बृजभूषण सिंह ने कुछ भी बोलने से किया इनकार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










