
'बेटा पढ़ाओ, बेटी बचाओ...', बदलापुर मामले पर सरकार को फटकार लगाते हुए बोला बॉम्बे हाईकोर्ट
AajTak
बॉम्बे हाईकोर्ट की पीठ ने कहा, "हम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में की गई जांच के तरीके से संतुष्ट नहीं हैं. केस डायरी लिखने का उद्देश्य ही विफल हो गया है. जांच करने और केस डायरी लिखने का एक उचित तरीका होना चाहिए. हमें उम्मीद थी कि आप हमें बताएंगे कि मामले की जांच के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं."
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सलाह देते हुए कहा कि जल्दबाजी में आरोपपत्र दाखिल न करें. कोर्ट ने कहा, 'जनता के दबाव में काम न करें. सुनिश्चित करें कि जांच ठीक से हो. हम दिन-प्रतिदिन देख रहे हैं कि जांच ठीक से नहीं हो रही है. हमारा प्रयास है कि पुलिस के पास जाने वाले पक्ष को न्याय मिले.'
आपको बता दें कि बदलापुर के जिस स्कूल में यौन उत्पीड़न की कथित घटनाएं हुई थीं, उसके दो ट्रस्टी फरार हैं. जस्टिस रेवती मोहिते-डेरे और पृथ्वीराज चव्हाण की पीठ ने केस डायरी देखने के बाद कहा कि केस डायरी का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया है.
जांच के तरीके से हम संतुष्ट नहीं- हाईकोर्ट
पीठ ने कहा, "हम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में की गई जांच के तरीके से संतुष्ट नहीं हैं. केस डायरी लिखने का उद्देश्य ही विफल हो गया है. जांच करने और केस डायरी लिखने का एक उचित तरीका होना चाहिए. हमें उम्मीद थी कि आप हमें बताएंगे कि मामले की जांच के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं."
महाधिवक्ता बीरेंद्र सराफ ने कहा, "वास्तविक कदम उठाए जा रहे हैं. हम किसी को बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं." उन्होंने अदालत को भरोसा दिलाया कि केस डायरी का रखरखाव सही तरीके से किया जाएगा. जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि आरोपी अक्षय शिंदे के खिलाफ एक मामले के बजाय अब दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: 'पीड़ितों को थाने बुलाया, पुरुष डॉक्टरों ने की जांच...', बदलापुर यौन शोषण मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










