
'बेटा काहे किडनी नहीं दिया...', रोहिणी आचार्य ने पत्रकार को मिलाया फोन, तेजस्वी पर जमकर बरसीं
AajTak
रोहिणी आचार्य ने किडनी दान को लेकर X पर तीखा बयान दिया और इशारों में तेजस्वी यादव व संजय यादव पर निशाना साधा. एक पत्रकार को कॉल कर उन्होंने पूछा कि किडनी देने पर सवाल क्यों उठाए गए. रोहिणी ने कहा कि जो लोग लालू यादव के नाम पर हमदर्दी दिखाते हैं, वे जरूरतमंदों को किडनी दान कर उदाहरण पेश करें. उन्होंने आलोचकों को खुली बहस की चुनौती भी दी और ट्रोलर्स पर भी तंज कसा.
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया है. उन्होंने नाम लिए बिना इशारों-इशारों में अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव पर जमकर हमला बोला है. रोहिणी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि जो लोग लालू प्रसाद यादव के नाम पर संवेदना दिखाते हैं, लेकिन असल में किडनी दान जैसे बड़े फैसले पर केवल टिप्पणी करने तक सीमित रहते हैं.
बिहार के पत्रकार को फोन पर दी धमकी दरअसल, रोहिणी आचार्य ने बिहार के एक पत्रकार को कॉल कर उनसे पूछा कि आपने मेरे बारे में टीवी पर क्या कहा? रोहिणी आचार्य का सवाल था कि क्या आपके पास कोई डेटा है कि मैं कितनी बार अपने मायके जाती हूं और वहां जाकर कितने घंटे रहती हूं? रोहिणी ने सवाल किया कि जब किडनी देने की बात आई तो तेजस्वी सामने क्यों नहीं आए? तेजस्वी ने लालू यादव को किडनी क्यों नहीं दी? रोहिणी आचार्य ने पत्रकार को धमकाते हुए कहा कि किडनी देने की बात बोलना आसान है, लेकिन कोई देता नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग खून देने के नाम पर डर जाते हैं, वो किडनी कहां दे पाएंगे.
लालू जी के नाम पर किडनी दान करे रोहिणी ने X पोस्ट में लिखा कि जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, उन्हें 'झूठी हमदर्दी' छोड़कर उन लाखों-करोड़ों गरीब मरीजों की मदद करनी चाहिए, जो किडनी की कमी के कारण अंतिम सांसें गिन रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग आगे आएं और लालू जी के नाम पर जरूरतमंदों को किडनी दान कर उदाहरण पेश करें.
बयान में रोहिणी ने उन आलोचकों को भी चुनौती दी जिन्होंने पिता को किडनी देने के उनके फैसले पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि शादीशुदा बेटी के किडनी देने को गलत बताने वाले अब हिम्मत करके खुले मंच पर उनसे बहस करें.
उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि 'किडनी दान का महादान' उन लोगों को शुरू करना चाहिए जो बेटी की किडनी को 'गंदा' बताते थे. इसके बाद, उन्होंने हरियाणवी कथित महापुरुषों, ट्रोलर्स को भी कटघरे में खड़ा किया जो उन्हें गालियां देते हैं.
रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग एक बोतल खून देने में भी डर जाते हैं, वे किडनी दान पर उपदेश देने लगे हैं. उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








