
'बेकार है मंदिर, नक्शा ठीक नहीं...', राममंदिर दर्शन के सवाल पर बोले रामगोपाल, भड़की BJP
AajTak
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राम मंदिर के मुद्दे पर विवादित बयान दिया है. उनके इस बयान के बाद बीजेपी समाजवादी पार्टी के साथ- साथ इंडिया ब्लॉक पर भी हमलावर हो गई है. दरअसल रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को बेकार बताया था.
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है जिसके बाद बीजेपी उन पर हमलावर है. रामगोपाल यादव ने कहा कि मंदिर तो बेकार है, ऐसे मंदिंर नहीं बनाए जाते हैं. उनके इस बयान से सियासत गर्म हो गई है.
रामगोपाल यादव ने कहा, 'वो मंदिर तो बेकार का है, मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? मंदिर ऐसे नहीं बनते हैं, पुराने मंदिर देख लीजिए दक्षिण से से लेकर उत्तर तक देख लीजिए.. नक्शा ठीक नहीं बना है उसका.वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया है.' भाजपा ने उनके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.
यह भी पढ़ें: 'प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकरा दिया, चुनाव देख राम मंदिर जा रहे...', अमेठी में स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज
बीजेपी हुई हमलावर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामगोपाल यादव का बयान हिंदू विरोधी है और उन्होंने रामभक्त हिंदू समाज का अपमान किया है. सीएम ने कहा कि रामगोपाल के बयान से समाजवादी पार्टी की मंशा सामने आ गई है.
वहीं बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'कब्रिस्तान बनवाना अच्छा था, मंदिर बेकार है. इनके लिए वो उत्तर प्रदेश अच्छा था जो मुख्तार अंसारी, अबू सलेम, अतीक अहमद और छोटा शकील के लिए जाना जाता था और आज वो यूपी इनके जमाने में अपराध को सैद्धांतिक स्वीकार्यता मिल गई थी.. फिल्में क्या बनती थी यूपी में- जिला गाजियाबाद, लखनऊ सेंट्रल, मिर्जापुर.. यानि पूरी अपराध केंद्रित फिल्में बनती थी, ये अच्छा था.. आज अयोध्या, काशी, कुशीनगर, प्रयाग यहां पर उभरता हुआ यूपी बेकार है. मैं प्रोफेसर रामगोपाल यादव से पूछना चाहूंगा कि सूर्यतिलक हुआ इतना शानदार और साइंटिफिक, वो बेकार था? एक लाख करोड़ का व्यापार तो उस समय हो गया जब मंदिर का उद्घाटन हुई. एयरपोर्ट बन गया अयोध्या में, वो बेकार था.?'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










