
बेंगलुरु से हिजबुल का कमांडर गिरफ्तार, जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग से है कनेक्शन
AajTak
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बेंगलुरु से हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर तालिब हुसैन को गिरफ्तार किया है. तालिब हुसैन को जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की टारगेट किलिंग के कनेक्शन में गिरफ्तार किया गया है. उधर, जम्मू कश्मीर में तीन आतंकी भी मारे गए हैं.
जम्मू कश्मीर पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने बेंगलुरु से हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर तालिब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया. तालिब हुसैन को जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की टारगेट किलिंग के कनेक्शन में गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, जम्मू कश्मीर में हाल ही में टारगेट किलिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. घाटी में 1 मई के बाद से अब तक टारगेट किलिंग की 9 घटनाएं सामने आई हैं. आतंकी हिंदुओं को निशाने बनाते हुए उनकी हत्या कर रहे हैं. ऐसे में सुरक्षाबलों ने टारगेट किलिंग को रोकने के लिए ऑपरेशन तेज कर दिए हैं.
घाटी में मंगलवार को तीन आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को दो जगह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें 2 पाकिस्तानी समेत तीन आतंकी मारे गए. पहला एनकाउंटर कुपवाड़ा में हुआ. यहां सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों में पाकिस्तान का तुफैल शामिल है. ये आतंकी लश्कर ए तैयबा के हैं. वहीं, सोपोर में भी सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली. यहां सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया.
आतंकियों के छिपे होने की मिली थी जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. आतंकियों ने इस दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए. राहुल भट्ट की हत्या में शामिल एक आतंकी ढेर कश्मीर आईजी विजय कुमार ने बताया कि राहुल भट्ट की हत्या में दो आतंकी शामिल थे. एक आतंकी मारा गया है. दूसरे की तलाश जारी है. जबकि टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की हत्या में शामिल दोनों आतंकी मारे जा चुके हैं. 12 मई को आतंकियों ने बडगाम में राहुल भट्ट की उनके दफ्तर में घुसकर हत्या कर दी थी. जबकि 25 मई को अमरीन भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








